अड्डेबाजी करना पड़ गया भारी…6 आरोपी गिरफ्तार..सिरगिट्टी पुलिस ने अभियान चलाकर किया शराब बरामद.

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने देर रात तक अड्डेबाज करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी क्रम में पुलिस ने अड्डेबाजी करने और आने जाने वालों पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों ो को गिरप्तार किया है। इसी क्रम में सिरगिट्टी पुलिस ने भी निजात अभियान के दौरान शराब की अवैध बिक्री करते एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के पास से छानबीन के दौरान 9 लीटर से अधिक शराब जब्त किया है।
अड्डेबाजों के खिलाफ चला अभियान
सरकन्डा थानेदार ने बताया कि देर  रात तक अड्डेबाजी करने वा्लों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजा्म दिया गया है। पुलिस ने इस दौरान धारा 151 के तहत 5 मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों का नाम बहतराई निवासी सोनू खान, नगोई निवासी आशीष केसर और सतीश केसर है।
इसके अलावा पुलिस टीम ने चिंगराजपारा निवासी बजरंग साहू,लक्ष्मी चौक निवासी प्रकाश यादव और चिंगराजपारा का रहे वाला दुर्गेश कुमार साहू को धर दबोचा है। 
9 लीटर से अधिक शराब बरामद
 सिरगिट्टी पुलिस ने आपरेशन निजात अभियान के दौरान शराब की अवैध बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सोनू साहू है। आरोपी कोकडी थाना पचपेढ़ी का रहने वाला है। छानबीन के दौरान आरोपी के पास से 9 लीटर से अधिक अवैध देशी प्लेन शराब बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर आरोपी गोविन्द नगर सिरगिट्टी के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लाल रंग की बोरी में पचास पाव शराब परिवहन करते पकड़ा गया। आबकारी एक्ट 34(2) का अपराध कायम कर कोर्ट के हवाले किया गया है।
समयदानी कार्यकर्ता बनाएंगे अभियान को सफल...भााजपा राष्ट्रीय संगठन का फैसला...पार्टी के बड़े नेता देंगे प्रशिक्षण
READ