भगाकर ले गया रायपुर. फिर जगदलपुर…लॉज में कई बार किया बलात्कार..आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को दुर्ग जिले के पाटन स्थित गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना कबूल किया है।
         सिविल लाइन पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2022 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दुर्ग पाटन निवासी तुलेश चन्द्राकर ऊर्फ सोनू ऊर्फ शिवम से स्नैपचैट यानि सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई। आरोपी ने दोस्ती के बहाने बातचीत का क्रम जारी किया। एक दिन शादी का प्रलोभन देकर आरोपी घर से अपने साथ लेकर फरार हो गया। इसी दौरान दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ता बना। और बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।
           पीड़िता ने बताया कि घर से भगाने के बाद आरोपी रायपुर, जगदलपुर लेकर गया। इस दौरान लॉज में कई बार शारीरिक संबध बनाया। और फिर 4 मार्च 2022को  घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
          पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। आरोप की पुष्टि के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपी की पतासाजी शुरू की गयी। इस दौरान आरोपी लगातार फरार पाया गया। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को दुर्ग जिला पाटन स्थित गांव से घेराबन्दी कर घर से पकड़ा गया। 
                     पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल किया। तुलेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया कानूनी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close