Chhattisgarh के स्कूलों में सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक कितने पद हैं खाली..? भर्ती प्रक्रिया को लेकर विस में मिला यह जवाब

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।प्रदेश में प्राचार्य के 3200, व्याख्याता के 6485, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय 4205, शिक्षकों के 16736 और सहायक शिक्षकों के 30734 पद रिक्त हैं।यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।भाजपा सदस्य डमरु धर पुजारी ने जानना चाहा कि प्रदेश में प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक और अन्य प्रकार के शिक्षकों के कुल कितने पद स्वीकृत भरे और खाली है? क्या यह सही है कि सरकार के द्वारा 14580 भर्ती प्रक्रिया चल रही है? यदि हां तो इसमें किसकी संवर्ग के कितने शिक्षकों को नियुक्ति दी गई तथा कितनी को नियुक्ति दिया जाना शेष है?

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके जवाब में प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि प्राचार्य के 4549पद स्वीकृत है जिसमें 1349 कार्यरत और 3200 रिक्त हैं,व्याख्याताओं के 47227 स्वीकृत पदों में 40742 कार्यरत और 6485 रिक्त है।वही प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक के 13011 स्वीकृत पद में 8806 कार्यरत और 4205 रिक्त है ।वहीं शिक्षकों के 60231 स्वीकृत पद में 43495 कार्यरत और 16736 खाली है।

सहायक शिक्षकों के 113645 स्वीकृत पदों में 82911 कार्यरत और 30734 पद रिक्त है।मंत्री ने बताया कि हां सरकार के द्वारा 14580 भर्ती प्रक्रिया चल रही है।14580 पदों की संवर्ग वार भर्ती की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि व्याख्याता के लिए एक 3177 विज्ञापित पदो की संख्या थी। जिसमें नियुक्ति की संख्या 2642 है और 535 नियुक्ति के लिए शेष है।

वहीं शिक्षकों में विज्ञापित पदों की संख्या 5897 थी। जिसमें नियुक्तियों की संख्या 3473 है और 2424 नियुक्ति के लिए शेष है।सहायक शिक्षकों के लिए विज्ञापित पदों की संख्या 5506 थी। जिसमें नियुक्ति की संख्या 4326 है और नियुक्ति के लिए शेष 1180 है।इस प्रकार कुल विज्ञापित पदों की संख्या जो 14580 थी। उसमें नियुक्तियों की संख्या 10441 और 4139 की नियुक्ति होनी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close