आईजी अजय यादव ने कहा….कार्यशाला में बोले रेंज पुलिस प्रमुख…सक्षम है बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की पुलिस…लेकिन करना होगा यह काम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-रेंज पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव के विशेष निर्देश पर रेंज स्तरीय पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों ने पी.पी.टी के जरिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित शिकायतों को तत्काल निराकरण करने को कहा गया।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। इसके साथ ही पुलिस भी चौकन्ना हो गयी है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान पुलिस अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर प्रदर्शन करें। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव की विशेष प्रयास से पुलिस अधिकारियों के लिए प्रार्थना सभा भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला को पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना है। पुलिस अपना आचरण व्यवहार पूरी तरह से ना निष्पक्ष रखे…बल्कि आम जनता को महसूस भी हो। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस को सख्ती से निर्देशों का पालन करना होगा। निर्वाचन से संबधित और अन्य शिकायतों पर जॉच त्वरित गति से किया जाए। नये एप के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित मामलों में अपराध और इस्तगाशा से संबंधित पंजीयन की जानकारी विवेचकों को दें।

रेंज पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने प्रशिक्षण सत्र की संक्षिप्त जानकारी को साझा किया। उन्होंने वल्नरेबल मैपिंग की कार्यवाही में सुधार  लाने की बात कही। यादव ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पुलिस को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत  कार्यवाही, अवैध शराब, अवैध हथियार, गुण्डा बदमाशो पर कार्यवाही, वाहन चेकिंग, स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली से संबंधित निरंतर काम करना होगा।  मतदान केन्द्रों का भ्रमण चिन्हांकन कर कार्यवाही को अंजाम भी देना होगा। पुलिस अधिकारियों को उत्साहित करते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस निर्वाचन निष्पक्षता से कराने में पूरी तरह सक्षम है। इस दौरान आईजी ने पूर्व संपन्न चुनावों में घटित मामलों को प्रकाश में लाया।

उन्होने बताया कि 2013 के दौरान कुल 44,  2018 में 68 अपराध हुए। लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान 10 अपराध घटित हुए थे। इसी प्रकार 2018 विधानसभा चुनाव में निर्वाचन से संबंधित बिलासपुर जिला में कुल 06 अपराध हुए। इन सब में मुख्य रूप से आचार संहिता का उल्लंघन,मतदाताओं को पैसा, साड़ी इत्यादि का लालच देकर लुभाने का अपराध हुआ है । अपने संबोधन में आईजी ने रेंज के सभी जिलों के पिछले चुनाव में हुए अपराधिक गतिविधियों को साझा किया। आईजी यादव ने सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन का सख्त निर्देश दिया। साथ ही शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही का निर्देश बी दिया।

 

निर्वाचन प्रशिक्षण में रेंज के जिलों से कुल 02 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 15 उप पुलिस अधीक्षक, 29 निरीक्षक, 39 उप निरीक्षक, 40 सहायक उप निरीक्षक, कुल 125 अधिकारियों ने शिरकत किया।

close