IMD Alert:10 राज्यों में 17 अप्रैल तक बारिश, गरज चमक-आंधी, यहां हीटवेव अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
5 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में महत्वपूर्ण लो नजर आ रहे हैं। कई राज्य में एक तरफ जहां हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कई राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश में पश्चिमी विक्षोभ सहित 3 सिस्टम से हुई है। जिसके कारण भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 2 राज्यों में हीट वेव करने की भी चेतावनी जारी की गई है। भारी गर्मी को देखते हुए उड़ीसा में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 2 राज्यों में हीटवेव की संभावना जताई है। कुछ राज्यों में तेज गर्म हवा चलेगी। 5 दिन के दौरान देशभर में तापमान 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल में हीटवेव की शुरुआत देखी जा रही है। वहीं 16 अप्रैल तक इसे जारी रहने की संभावना जताई गई है। वहीं उड़ीसा में भी हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी गई है।

नई दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया। दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

यूपी-बिहार झारखण्ड में सूर्य की तपिश बढ़ेगी। तेज गर्म हवा का पूर्वानुमान जारी किया गया। आंधी चल सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में लू की चेतावनी जारी की गई है। महीने के अंत में कई जगह पर हीटवेव देखी जा सकती है।

महाराष्ट्र सहित दक्षिणी राज्य में बारिश

गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और माही में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गरज चमक का पूर्वानुमान जताया गया है। राजस्थान में भी आज कुछ स्थानों पर बारिश देखी जा सकती है। तेज आंधी चलेगी। वज्रपात के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी राज्य में बारिश की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, असम, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तेज हवा चलेगी। आंधी सहित भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र, केरल तमिलनाडु, तेलंगना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में लोगों को बचकर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम प्रणाली

  • 15 से 17 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर, गिलगित, बालिस्ताम, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ हल्की छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों के नीचे जगह पर बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव नजर आएंगे। तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
  • पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में 16 और 17 अप्रैल को अलग-अलग जगह पर बारिश देखी जा सकती हैं।
  • इसके साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • निचले क्षोभमंडलीय स्तर में पूर्वी विधान से कर्नाटक तक फैले एक रेखा और हवा की रुकावट से अगले 5 दिन के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोकन में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    अगले 24 घंटे के दौरान मौसम

    • अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, मराठवाड़ा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
    • अरुणाचल प्रदेश से गुजरात के कुछ हिस्से सहित राजस्थान में बारिश देखी जा सकती है।
    • पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ क्षेत्र में लू की चेतावनी जारी की गई है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close