IMD Alert- फिर बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट, 3 जिलों कोल्ड-वेव, जानें मौसम पूर्वानुमान

Shri Mi
3 Min Read

IMD Alert।वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन मंगलवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में शीतलहर का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग की मानें तो आज 15 फरवरी बुधवार को भी 3-4 जिलों में कोल्डवेव की संभावना है।वही महाशिवरात्रि तक रात में ठंड का असर बरकरार रहने का अनुमान है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोल्डवेव-तेज हवा का असर

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update Today) के अनुसार, आज बुधवार को रीवा, बालाघाट और छिंदवाड़ा में शीतलहर चलने के आसार है। 14 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती है। कई जिलों में बुधवार और गुरुवार की रात में भी पारा 10 डिग्री के नीचे ही रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है, इससे मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन होने के आसार कम ही हैं।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather forecast) के मुताबिक, मंगलवार को जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे उत्तरी हवा थम जाएगी और दिन के तापमान में वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम फिर बदलेगा और पारे में गिरावट आएगी। ग्वालियर में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले तीन दिनों तक रहेगा, जिसके असर से तापमान में परिवर्तन होता रहेगा और ठंडक में कमी आएगी। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर रहेगा और उत्तरी हवा शांत रहेगी। एमपी में इस बार फरवरी माह के अंतिम दिनों में पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • भोपाल, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, नौगांव, सतना, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, राजगढ़ के तापमान में भी गिरावट हुई है।
  • प्रदेश में बालाघाट के मंजालखण्ड में 5.5℃ सबसे कम तापमान दर्ज हुआ जबकि उमरिया में 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।
  • भोपाल सहित दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, नौगांव, सतना में भी तापमान 10 डिग्री रहा।
  • रीवा में 6 डिग्री और उमरिया में 6.4 डिग्री, पचमढ़ी में 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।राज्य के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ।
  • राजगढ़ में प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज हुआ।
  • भोपाल में 27.8, ग्वालियर 27.4, इंदौर 29.6 और जबलपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
  • भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close