IMD Alert : इन राज्यों में आंधी-भारी बारिश का अलर्ट,एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Shri Mi
5 Min Read

IMD Alert :अगले 24 घंटे में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसका असर पूरे देश पर दिखाई देगा। आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMD की मानें तो बिहार, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होगी। वहीं असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी।

वही दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की, मध्यम छिटपुट से लेकर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार, आज सोमवार को उत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश के आसार है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गोवा में आज बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत सिक्किम और असम के साथ दक्षिणी राज्य केरल, कर्नाटक और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज 3 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। चार और पांच जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वही मंगलवार को नए सिस्टम के सक्रिय होने से यूपी में 8 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश के आसार है।तटीय और दक्षिण ओडिशा के जिलों में 3 से 5 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

  1. आईएमडी ने 3 जुलाई को असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
  2. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  3. अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  4. गुजरात और दिल्ली में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश तो उत्तरी कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम मिला जुला रहेगा।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

IMD मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी और चमोली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और मध्यम बारिश होने के आसार हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना है।वही तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में 6 जुलाई तक तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।मछुआरों को समंदर किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणांचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अगले 2 से 3 दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  1. IMD मौसम विभाग के मुताबिक,वर्तमान में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा पूर्वी राजस्थान और गुजरात से होते हुए उत्तर पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है।  एक पूर्व-पश्चिम जिम में दबाव की रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर मणिपुर तक, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम से होती हुई गुजर रही है।
  2. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर है और मानसून ने भी पूरे देश में दस्तक दे दी है, इसके चलते जुलाई में देशभर में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close