IMD Alert : 17 राज्यों में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, कई इलाकों में हीटवेव, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
4 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देर रत चक्रवती तूफ़ान बिपरजॉय ने गुजरात के पोर्ट पर लैंडफॉल कर दी। गुजरात के कई जिलों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुंबई में चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल रहा है। तेज हवा सहित आंधी का पूर्व अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही गरज चमक बारिश देखी जा रही है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी देखने को मिल सकती है। इसके लिए समय अनुकूल है।

गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय के कारण तेज बारिश के बीच भावनगर में भारी बारिश देखने को मिल रही है। चक्रवात ने जमकर तांडव मचाया है। वही कच्छ के मांडवी में तूफान के असर के कारण कई इलाके में पेड़ उखड़ गए हैं।

बिजली चली गई है। निचले इलाके में पानी भरने की भी जानकारी सामने आ रही है। गुजरात में अगले 3 घंटे के दौरान तेज बारिश सहित आंधी का पूर्व अनुमान जताया गया है।

द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, अमरेली, भावनगर, सोमनाथ और कच्छ में अगले 3 घंटे में 15 मिलीमीटर तक बारिश देखी जा सकती है। वहीं 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

दिल्ली में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 20 जून तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

झारखंड राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य के उत्तर पूर्व दक्षिण और मध्य भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। झारखंड के कई स्थानों पर उसने लहर की चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है जबकि अधिकतम हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक रह सकती है।

उत्तर-पश्चिमी गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

कोंकण तट पर छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में मानसून के पहुंचने की तारीख 10 जून लेकिन आने वाले दिनों में इसकी दस्तक देखी जाएगी।

वहीं 25 जून तक गुजरात में मानसून का प्रवेश देखा जाएगा। राजस्थान में 30 जून तक मानसून की दस्तक होगी। वहीं 5 जुलाई को मानसून पूरी तरह से राजस्थान में प्रवेश करेगा।

मध्य प्रदेश में 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई जा रही है जबकि उत्तर प्रदेश में 20 जून को और कई इलाके में 25 जून तक मानसून का प्रवेश देखा जा सकता है।

बिहार के पूर्वी हिस्से में मानसून की दस्तक देखी जा चुकी है। कई हिस्से में अब मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। दिल्ली में मानसून 30 जून तक प्रवेश करेगा।

केरल में मानसून 4 दिनों के बाद आया है। झारखंड में 18 से 21 जून के बीच मानसून का प्रवेश देखने को मिल सकता है।

दक्षिण-पूर्वी गुजरात, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है।

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, गांगेय-पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close