IMD Alert-भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 10 जुलाई के बाद इन क्षेत्रों में बदलेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
5 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update  : देशभर के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। लगातार कई राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की जा रही है। वहीं कुछ राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया। हालांकि 48 घंटे में कई राज्यों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेंगे।इसके साथ ही गरज चमक आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित बिहार , झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, राजधानी दिल्ली सहित उत्तराखंड हिमाचल आदि राज्य में भी बारिश की गतिविधि शुरू हो गई है। बारिश की गतिविधि शुरू होने के साथ ही मानसूनी बारिश का असर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 1 हफ्ते तक क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ गाजियाबाद में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि बिहार के 25 से अधिक जिलों में भारी बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आंधी कभी पूर्वानुमान जताया गया है।

झारखंड पश्चिम बंगाल में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में वज्रपात भी पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम प्रणाली की बात करें तो एक रेखा उत्तर प्रदेश से होते हुए राजस्थान केचूरू तक पहुंच रही है जबकि एक अन्य रेखा राजस्थान से सीधे करते हुए केरल तक आगे बढ़ रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी की गतिविधि जारी है। जिसके कारण मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है।

अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधि जारी

हरियाणा, पंजाब सहित राजधानी दिल्ली में भी अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है जबकि मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बताया जा रहा है।

जल्द ही राजस्थान के सभी क्षेत्र सहित पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख में मानसून की रफ्तार तेज होने वाली है। राजस्थान गुजरात में भारी बारिश के लिए फिलहाल लोगों को 3 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके साथ ही गोवा महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है।

इन क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट 

इन क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इतना ही नहीं जल्द ही मौसम परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है।

आंध्र उड़ीसा के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। आंध्र और उड़ीसा में लगातार भारी बारिश की गतिविधि देखी जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 15 जुलाई के बाद क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन होंगे।

साथ ही 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। इतना ही नहीं बारिश के साथ ही आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। जिन राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उन राज्यों में बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, आंध्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा शामिल है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश देखी जा सकती है।

मौसम अलर्ट

  • कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक, मराठवाड़ा, में आंधी और बिजली गिर सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • ओडिशा, गुजरात राज्य, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा संभव है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close