IMD Alert: 8 अप्रैल तक 12 राज्यों में बारिश, बिजली गिरने-आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, 3 मौसम सिस्टम सक्रिय

Shri Mi
14 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में फिलहाल परिवर्तन के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद के राज्य में तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में दो से तीन फीसद की वृद्धि देखी जा सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी तीन से चार फीसद की वृद्धि का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई क्षेत्रों में सूर्य की तपिश बढ़ने वाली है। हालांकि गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बावजूद इसके मौसम में गर्मी खुली रहेगी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है जबकि अधिकतम तापमान के बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी 

हालांकि पूर्वी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। असम, मेघालय, मणिपुर जैसे राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाएंगे। वही आसमान में बादल छाए रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश में आज से लेकर शुक्रवार तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। सिक्किम में भी मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सिक्किम में पूरे सप्ताह बारिश और गरज चमक का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा-पंजाब-राजधानी दिल्ली में बदलेगा मौसम 

इधर मध्य भारत की बात करें तो हरियाणा पंजाब राजधानी दिल्ली में गर्मी का सिलसिला जारी रहने वाला है। हरियाणा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। ह्यूमिडिटी 37% रिकॉर्ड किया जा सकता है। सूर्य की किरणें तेज होगी। वही सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि दिन में बच्चों को लेकर सतर्क रहने के अलर्ट जारी किए गए हैं।

पंजाब : आसमान में बादल छाए रहने के अलावा चमक की भी चेतावनी

पंजाब में भी गर्मी का सिलसिला बढ़ने वाला है। हालांकि आज से पश्चिम हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण पंजाब के कुछ क्षेत्रों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। पंजाब में आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि शाम से मौसम में बदलाव नजर आएंगे। तेज हवा चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। आद्रता में वृद्धि होगी। आद्रता बढ़कर 50 से 55% तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहने के अलावा चमक की भी चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में कुछ क्षेत्रों में बारिश भी देखने को मिल सकती है।

मौसम की जानकारी

  • अरूणाचल प्रदेश में काफी व्यापक बारिश और आंधी आ सकती है।
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
  • उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, , कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान : गरज चमक के साथ बौछारें 

राजस्थान में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है। आद्रता 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। राजस्थान में मौसम में परिवर्तन के आसार नजर आ रहे। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ इलाके में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाके में तेज बारिश की भी संभावना जताई गई।

4 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके कारण राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। हालांकि गर्मी से राहत मिलने के आसार कम है। 15  जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र निर्मित हुआ है। जिसके कारण कई जगह पर बारिश की संभावना जताई गई है। भरतपुर कोटा जयपुर और अजमेर के कई हिस्से में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि गुरुवार को उत्तर पूर्वी राजस्थान में बारिश और आंधी का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक श्री गंगानगर बीकानेर, झुंझुनू, रामगढ़ शेखावाटी में बारिश रिकॉर्ड की गई थी आज भी क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

गुजरात में बारिश का पूर्वानुमान

गुजरात में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के इस भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव नजर आ रहे। हालांकि गुजरात में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में गर्म हवा चलेगी। humidity 30% रिकॉर्ड की जा सकती है जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया। आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण सुबह और शाम ठंडी हवा का प्रचलन तेज होगा।

MP-CG में भी पश्चिमी विक्षोभ सहित 3 मौसम सिस्टम का असर

मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में भी पश्चिमी विक्षोभ सहित तीन मौसम सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में 1% की वृद्धि देखी जा सकती है। हालांकि सूर्य की तपिश बनी रहेगी। हल्के बादल छाए रहने के साथ ही सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा चल सकती ।है आद्रता 20% रिकॉर्ड की जाएगी जबकि 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। फिलहाल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना से इनकार किया गया। हालांकि पांच से छ: दिन के बाद एक बार फिर से प्रदेश में मौसम ने करवट लेने के आसार नजर आ रहे हैं। बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। मंदसौर, गुना , मुरैना, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, शहडोल, उमरिया में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। चक्रवात और द्रोणिका केसर के कारण 24 घंटे के अंदर क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 4 से 6 अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में गरज चमक और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम में बदलाव नजर आएंगे। रविवार को शहर का तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया है। दिन भर धूप खिली रहेगी शाम को हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

बिहार में मौसम में परिवर्तन के आसार

बिहार में मौसम में परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं एक तरफ जहां आद्रता 23% रिकॉर्ड की गई है। वहीं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी का अनुभव तेज होगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी इजाफा देखा जाएगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस हो सकता है फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि बादल आने की वजह से मौसम के बदलाव हो रहे हैं। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा से लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। इससे पहले चेत्र में बारिश ने 73 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था अब गर्मी को लेकर भी स्थिति ऐसी ही जताई जा रही है।

महाराष्ट्र में मौसम में परिवर्तन

महाराष्ट्र में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं आद्रता जहां 63% रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आसमान में धूप खिली रहेगी। हालांकि ठंड का एहसास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। फिलहाल मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। इसके साथ ही इस पूरे सप्ताह महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

बारिश का पूर्वानुमान

  • कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख के ऊपरी हिस्से में हल्की मध्यम बर्फबारी देखने को मिलेगी। हालांकि उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। सब हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • 2 दिन के बाद राजधानी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही उड़ीसा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल तेज बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार सहित उत्तर प्रदेश दिल्ली में मौसम बदल सकते हैं।
  • पटना में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आसमान में बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान जताया गया। कोलकाता में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। चेन्नई में बारिश देखने को मिल सकती है। पुणे में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम प्रणाली

  • मौसम प्रणाली की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।
  • इसके अलावा उत्तर दक्षिण द्रोणिका निचले स्तर पर विदर्भ से मराठवाडा की ओर होते हुए आंतरिक कर्नाटक से गुजरकर दक्षिण तमिलनाडु तक फैल रही है।
  • एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। जिसके कारण राजस्थान में कुछ दिन तक मौसम प्रभावित रह सकता है।
  • वही एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर निर्मित हुआ है। जिसके कारण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा में मौसम में प्रभाव नजर आ सकते हैं। साथ ही उत्तरी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम अपडेट

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाके गिलगित, मुजफ्फराबाद, हिमाचल, असम, मेघालय सहित अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख सहित हिमाचल, उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही गरज चमक की भी चेतावनी जारी की गई है।
  • उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उड़ीसा में हल्की बारिश होने के कारण पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्से में मौसम प्रभावित हो सकते हैं।
  • पूर्वोत्तर भारत उत्तराखंड सहित आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित सिक्किम में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
  • 5 अप्रैल के बाद दक्षिण-पश्चिम पंजाब राजस्थान के कुछ इलाके सहित हरियाणा के कुछ हिस्से विदर्भ और आंतरिक कर्नाटक में बादलों की गरज चमक के साथ बिजली गिरने आंधी चलने सहित हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिण राज्य में बारिश की चेतावनी

केरल ,कर्नाटक, तमिलनाडु,, आंध्र प्रदेश सहित उड़ीसा के कुछ हिस्से आंतरिक कर्नाटक ,माहे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा आंधी और चमक अभी पूर्वानुमान जताया गया है। तेलंगाना में भी बारिश देखने को मिल सकती है और कर्नाटक के इलाके में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close