IMD Alert: राजधानी में बदला मौसम, 15 राज्यों में 20 मई तक बारिश, चक्रवात हुआ कमजोर, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
6 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : मौसम में कोई बदलाव नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में मौसम बदल गया है। दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्रों में भी बारिश और आंधी का पूर्व अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राजस्थान में भी भारी आंधी और गरज चमक का पूर्वानुमान जताया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

असम मेघालय में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल के गंगीय इलाके में बारिश हो सकती है।

साथ ही उड़ीसा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और माहे में आज गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

वही तापमान में वृद्धि की बात करें तो तापमान बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इसमें हरियाणा पंजाब के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगना शामिल है।

कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। जिन क्षेत्रों में हीरे की चेतावनी जारी की गई है। उसमें झारखंड के अलावा उड़ीसा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम शामिल है। इसके अलावा उत्तराखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई क्षेत्रों में लू की आशंका जताई गई है।

इन क्षेत्रों में गरज चमक का पूर्वानुमान

जिन क्षेत्रों में गरज चमक का पूर्वानुमान जताया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम सहित अंडमान निकोबार दीप समूह शामिल है।

दिल्ली एनसीआर में आज बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली एनसीआर में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही कई राज्य में गर्मी पड़ने का भी पूर्वानुमान जताया गया है। दिल्ली में लोगों को गर्मी से बुरा हाल है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग द्वारा अच्छी खबर दी गई है। कुछ इलाके में आज बारिश की संभावना जताई गई। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।  ठंडी हवा चलेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तराखंड में तापमान में इजाफा 

उत्तराखंड में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप होने से लोगों को गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 1 सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में इजाफा होता रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

चक्रवात मोका का असर 

चक्रवात मोका का असर देखने को मिला है। भारी तबाही मचाने के बाद अब चक्रवात कमजोर पड़ गया। रविवार को बांग्लादेश और म्यांमार तट पर चक्रवात का लैंडफॉल देखा गया था। भारी तबाही मचाई गई है। तेज हवा और भारी बारिश की वजह से  हर जगह बड़ी संख्या में पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। चक्रवात का ज्यादा असर म्यांमार के रखीन प्रांत में देखने को मिला है।

चक्रवात मोका कमजोर हो गया है। करीब 2:00 बजे चक्रवात म्यांमार से टकराया था। वहीं बांग्लादेश में यह कॉक्स बाजार तट से टकराया था। हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। वहीं एजेंसी ने पहले ही कहा था कि तूफान बांग्लादेश में 2 दशकों का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। ऐसे में इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है। वही आईएमडी के मुताबिक तूफान का कुछ असर भारत के 4 राज्यों पर देखने को मिल सकता है।

राजस्थान, हरियाणा सहित गुजरात में आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में तापमान में दो से 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है। पाकिस्तान से चल रही हवाओं के कारण राजस्थान में गर्मी तेज धूप चल रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। वही इन क्षेत्रों में हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है।

झारखंड के कई क्षेत्रों में तापमान में इजाफा 

झारखंड के कई क्षेत्रों में तापमान में इजाफा होने वाला है। 16 मई से कुछ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 मई तक संथाल परगना के कुछ इलाके में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। कोल्हान के अन्य हिस्से में भी होगा मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाके में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 16 मई से 18 मई के बीच संथाल परगना इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही पाकुड़, साहिबगंज सहित पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम धनबाद आदि क्षेत्रों में तापमान में 3 फीसद का इजाफा देखा जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close