IMD Alert- कई क्षेत्रों में फिर बदलेगा मौसम, गरज चमक सहित चलेगी तेज हवाएं,जाने पूर्वानुमान

Shri Mi
4 Min Read

IMD MP Weather Today : मध्य प्रदेश के कई जिलों से आसमान में बादल छटने लगे हैं। इसके साथ ही मौसम साफ हो रहा, मौसम साफ होने के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। कई जिलों में मौसम (Weather) तत्काल बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग द्वारा इसके लिए संकेत दिए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं प्रदेश में कड़ाके की ठंड(Cold) शुरू हो गई है। मौसम विभाग द्वारा के जिलों में शीतलहर(Coldwave) का भी पूर्वानुमान जताया गया, रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है वहीं दिन के तापमान में भी तीन से चार फीसद की गिरावट देखी जा रही है। रात में और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। हिमालय में बर्फबारी के कारण बर्फीली हवा प्रदेश के अंदर प्रवेश कर रही है। जिसके कारण 1 सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

कुछ जिलों में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी
मध्य प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आज 20 दिसंबर को पूरे मध्यप्रदेश के रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। सभी संभागों के जिलों में दोपहर में तेज धूप खिली रहेगी जबकि भोपाल नर्मदा पुरम सहित चार संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।Gwalior चंबल सहित सागर संभाग के जिलों में तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ जिलों में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार जताए गए हैं।

ठंड के लिए लोगों को जनवरी तक का इंतजार
चक्रवाती तूफान का असर थमने के बाद अब बादल छटने लगे हैं, साथ ही सर्दी में इजाफा देखने को मिल रहा है। 3 दिन से तापमान में गिरावट जारी है। इसी बीच कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने की वजह से मौसम में नमी नहीं रहेगी। जिसके कारण तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार ठंड काफी कम पड़ रही है। अभी ठंड के लिए लोगों को जनवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा।

जिलों में गिरता तापमान 
नौगांव उमरिया जैसे शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, जबलपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर की तरफ से आने वाली ठंड और शुष्क हवा की वजह से कई जिलों में तापमान में गिरावट जारी है। जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं।

21 से 23 दिसंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना 
मौसम प्रणाली की बात करें तो 21 से 22 दिसंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। दरअसल अरब के सागर में एक लो प्रेशर डिप्रेशन में बदला है। जिसके कारण उधर के बादल इस तरफ बढ़ रहे हैं। उत्तर की तरफ बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि जनवरी-फरवरी मौसम प्रणाली सक्रिय हो गई। बावजूद इसके ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा कुछ हिस्से में बारिश के साथ साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close