IMD Alert: बदलेगा मौसम, 15 राज्यों में बारिश, वज्रपात-आंधी का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
10 Min Read

IMD Alert।देशभर में जल्द एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है। नए सिस्टम सक्रिय होने की वजह से तापमान में गिरावट सहित एक बार फिर से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। कई राज्य में बारिश सहित आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उत्तर और उत्तर पूर्व भारत में अप्रैल के अंत में गरज चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित असम, मेघालय, मिजोरम में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्र में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा राजधानी दिल्ली में कल से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाले हैं। राजधानी में कल से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नई दिल्ली और आसपास के इलाके में मौसम करवट बदलने वाला है।

मौसम विभाग दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश की बात कही गई है। 3 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। साथ ही तापमान में भी कमी आएगी इसके साथ ही गर्मी से राहत भी मिलेगी।

नई दिल्ली में इस बार अप्रैल में मौसम थोड़ी राहत बरस रहा है। दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। हालांकि 15 अप्रैल के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले बारिश की गतिविधि 27 अप्रैल से देखने को मिल सकती है। कल यानी 27 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाके में हल्की बारिश भी देखी जा सकती है।

28 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। 1 मई को बारिश की गतिविधि में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं 3 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। दरअसल एक नए सिस्टम सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह परिवर्तन होने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री व अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। गुरुवार से गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। 28 अप्रैल को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 29 अप्रैल को गाजियाबाद में बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी।

वहीं 2 मई को गाजियाबाद मेरठ एनसीआर में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नोएडा में भी कई इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 29 और 30 अप्रैल को आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। गुरुग्राम में काले बादल का डेरा जारी रहेगा। कई जगहों पर बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम

मध्य प्रदेश में मई के पहले सप्ताह में बारिश का अनुमान जताया गया है। 2 दिन बाद 27 अप्रैल से नया सिस्टम सक्रिय होगा। जिसका असर 4 मई तक रहने वाला है। आंधी बारिश सहित वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा छतरपुर, निवारी, टीकमगढ़, रीवा संभाग में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से चमकने के आसार जताए गए है। 29 और 30 अप्रैल को सिस्टम सक्रिय होगा। जिसके कारण में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गरज चमक की भी चेतावनी जारी की गई है। 25 और 26 अप्रैल को रीवा संभाग रीवा सतना सीधी सिंगरौली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जबकि 27-28 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। तापमान में दो से तीन फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। महाकौशल बुंदेलखंड में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चेतावनी

जम्मू कश्मीर गिलगित बालटिस्तान मुजफ्फराबाद सहित लेह लद्दाख में मौसम बदलने वाला है। गरज चमक के साथ बर्फबारी और निचले स्तर पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है। भारत के सबसे उत्तरी हिस्से में गिरी और बर्फीली स्थिति इस सप्ताह जारी रहेगी। क्षेत्रीय मौसम को प्रभावित करने के लिए मौसम प्रणाली निर्धारित हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे ईरान पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक तरफ जहां पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाके में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर भारत में भी मौसम प्रभावित रहने वाला है। गुरुवार से रविवार 27 अप्रैल के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का पूर्व अनुमान जताया गया। इसके साथ ही छिटपुट बारिश तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। बिजली गिरने की संभावना जताई गई।

राजस्थान में आंधी वज्रपात का अलर्ट

27 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में धूल भरी आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। धूल भरी आंधी का अनुभव किया जा सकता है। इसके अलावा ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बर्फ पड़ने के साथ ही वज्रपात का भी पूर्वानुमान जताया गया है। धूल भरी आंधी सहित कुछ हिस्से में हल्की बारिश भी देखी जा सकती है।

येलो अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम प्रभावित होने के साथ ही नई दिल्ली में आईएमडी द्वारा क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने अगले 5 दिनों के लिए पश्चिम हिमालय क्षेत्र से सटे उत्तर पश्चिम भारत में गुरुवार से शुरू होने वाले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय निवासियों को मौसम की स्थिति के बारे में जागरूक करने की सलाह दी गई है।

इन राज्य में बारिश का पूर्वानुमान

  • मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगना, केरल में चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
  • असम, सिक्किम, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित कर्नाटक और तमिलनाडु में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है।
  • नागालैंड, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, अंडमान निकोबार दीप समूह में बिजली गिरने सहित वज्रपात की चेतावनी जारी की गई।इसके साथ ही इन क्षेत्रों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
  • गुजरात कच्छ सहित कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की चेतावनी जारी की गई है।
  • अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश और बर्फबारी के बीच स्थानीय तूफान और ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया गया है।
  • झारखंड के राज्य सहित कई जिलों में 1 से 3 घंटे के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। पाकुड़, साहिबगंज, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और रांची के कई भागों में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। वज्रपात की भी चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। डाल्टनगंज में आज का पारा सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया है। डाल्टनगंज में आज तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं जमशेदपुर में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। 27 अप्रैल को पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही गढ़वा, पलामू, लातेहार लोहरदगा में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    पूर्वी राज्य में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में असम और आसपास के 6 राज्यों में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर चक्रवाती प्रणाली निर्मित हुई है। जिसके कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को असम मेघालय नगालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही अनुमान जताया गया है। इस दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है। बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान जताया गया है साथ ही ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close