Transfer 2023 : राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखे लिस्ट

Shri Mi
1 Min Read

Transfer 2023।राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से सभी को नवीन पदभार ग्रहण करना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ में दो दर्जन आईएएस अधिकारियों के बाद अब राज्यसेवा प्रशासनिक अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

  • जिन के तबादले हुए हैं, उनमें अजय अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर नियुक्त किया गया है
  • नूतन कुमार कंवर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा नियुक्त किया गया
  • लवीना पांडे को आयुक्त नगर पालिका निगम चिरमिरी नियुक्त किया गया
  • अभिषेक कुमार गुप्ता को आयुक्त नगर पालिका निगम राजनांदगांव नियुक्त किया गया है
  • आशुतोष चतुर्वेदी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया नियुक्त किया गया है
  • दिनेश कुमार नाग को संयुक्त कलेक्टर कोटा गांव नियुक्त किया गया है
  • कलिंदर साहित्य को आयुक्त नगर पालिका निगम जगदलपुर नियुक्त किया गया है
  • जबकि विजेंद्र सिंह को डिप्टी कलेक्टर भरतपुर नियुक्त किया गया है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close