कर्नाटक में बजा बोरे बासी का डंका…कर्नाटक में भी बोरे बासी का डंका…विधायक ने सांभर,चटनी के साथ…लिया देशी स्वाद..कहा…सबसे बढ़िया..छत्तीसगढ़िया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— विश्व श्रम दिवस पर प्रदेश समेत देश और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय श्रम दिवस गरिमा के साथ मनया गया। छ्त्तीसगढ़ की विशेष पहचान और मुख्यमंत्री के अभिनव पहल के साथ लगातार दूसरे साल भी प्रदेश में मजदूर दिवस को बासी और चटनी खाकर मनाया गया। क्या आम और क्या खास सभी ने इस अवसर विश्व निर्माण में मजदूरों के अहम योगदान को याद किया। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के सभी नेता और आलाधिकारियों के अलावा जनसामान्य ने बासी खाकर गर्व महसूस किया।
इसी क्रम में कर्नाटक चुनाव में प्रचार प्रसार अभियान में शामिल बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने गर्व के साथ बासी खाया। उन्होने सोशल मीडिया में फोटो साझा करते हुए लिखा कि कर्नाटक में प्रदेश की संस्कृति को गहराई के साथ जीने का मौका मिला। इस दौरान प्रदेश और प्रदेश की जनता को मिस किया है। विधायक शैलेष ने कहा कि सांभर ,चटनी के साथ बोरे बासी खाकर खाने का स्वाद ही अलग है। जल्द ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। फिर बासी के साथ सांभर और चटनी का स्वाद मिलेगा।
शैलेष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ व्यंजन और श्रम को दिल की गहराई के साथ सम्मान करते हुए एक मई को बारी बोरे खाने का प्रचलन शुरू किया। खुशी हुई कि कर्नाटक में रहते हुए बासी बोरे खाने का आनन्द ही अलग तरीके से महसूस किया।
close