छत्तीसगढ़ भरोसा यात्रा….बैठक में नगर विधायक ने कहा…प्रधानमंत्री को जनता की अडानी की चिंता…2 को निकलेगी भरोसे की रैली

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—छत्तीसगढ़ भरोसा यात्रा की तैयारी को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 2 अक्टूबर को ” छत्तीसगढ़ भरोसा यात्रा ” को प्रभावशाली बनाने हर याथोचित कदम उठाया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, शहर प्रभारी और प्रदेश संयुक्त सचिव अजय अग्रवाल  के अलावा  विधानसभा प्रभारी ,प्रदेश सचिव आत्मजीत मक्कड़ विशेष रूप से उपस्थित थे।

 विधानसभा प्रभारी आत्मजीत मक्कड़ और नगर विधायक शैलेष पाण्डेय की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कार्यालय में छ्त्तीसगढ़ भरोसा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस के सभी इकाइयां  ब्लाक कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस ,महिला कांग्रेस ,निर्वाचित जन प्रतिनिधि, मोर्चा ,विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए।

 बैठक को शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंशानुरूप 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ भरोसा यात्रा दोपहर 2 बजे से देवकीनन्दन चौक से निकलेगी।  2 अक्टूबर  को देश के विभुतियों की जयंति भी है। विभुतियों ने देश की आज़ादी में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सत्य और अहिंसा के अमोघ अस्त्र से देश को आज़ाद कराया। महात्मा गांधी और शास्त्री के पदचिन्हों पर चलकर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने रामराज्य की संकल्पना को साकार किया है।  खुशहाल प्रदेश के निर्माण में जनता का भरोसा भी जीता है। भरोसा को बरकरार रखते हुए कांग्रेस ने भरोसा यात्रा का फैसला किया है। रैली में सरकार की जनहित योजनाओ कांग्रेसी जन जन तक पहुंचाएंगे।

 नगर विधायक शैलेष पांडेय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री की विशैले और शहर स्तर के भाषण से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री के विषैले बोल से देश की गरिमा धूमिल हुई है। जानकारी होनी चाहिए कि प्रधानमंत्री का भाषण विश्व स्तर पर सुना जाता है। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री महोदय को 25 हजार करोड़ छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करना था। लेकिन नहीं किया। उन्हें यह भी पता है कि यात्री गाड़ियां का परिचालन पिछले तीन सालों से बंद है। प्रदेश की गरीब जनता युवा किसान सभी लोग परेशान हैं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री को फिक्र नहीं है। यदि उन्हें फिक्र है तो सिर्फ अडानी की। अडानी के लिए कोयला गाड़ियां को नहीं रोका जा रहा है।

विधायक ने बताया कि अडानी को नियमों को ताक पर रखकर कोल ब्लॉक आबंटित किया गया..2014 में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ देश वासियों के खाते में 15-15 लाख रूपए देने का वादा किया। लेकिन आज तक किसी के खाते में रूपया नहीं आया। दो करोड़ रोजगार देने का भी जिक्र प्रधानमंत्री किया..लेकिन बेरोजगार इंजीनियर और डाक्टरों को उन्होने पकौड़ा तलने को मजबूर कर दिया। महंगाई आसमान छू रही है। गैस, सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की वजाय रिकार्ड तोड़ बृद्धि कर दिया है। एक प्रधानमंत्री का अपनी जनता से किये गए कमिटमेंट को पूरा नही किया जाना..गरीब जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैठक में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, शहर प्रभारी अजय अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी आत्मजीत मक्कड़, विधायक शैलेष पांडेय, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, सभापति शेख नजीरुद्दीन, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, पूर्व महापौर राजेश पांडेय, राकेश शर्मा,शिवा मिश्रा, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, प्रवक्ता ऋषि पांडेय,अमर बजाज, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेंमन, विनोद साहू,मोती ठारवानी, सीमा घृटेश,काशी रात्रे,सुभाष ठाकुर,शेख असलम,अर्जुन सिंह,रणजीत खनूजा ,शिवा मुदलियार, कमलगुप्ता, मनोज शर्मा,मनोज सिंह, लक्ष्मी जांगड़े, कविता पांडेय, ममता हटकेश्वर, जाहिदा,मोती कुर्रे,विनय वैद्य,शुभ लक्ष्मी,पुनाराम कश्यप,राजेन्द्र वर्मा,अनिल घोरे,अनिल पांडेय,भजन गांधी,सन्तोष अग्रवाल,संतोष गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा,राजेश ताम्रकार,राज कुमार बंजारे,दुर्देशी धनगर,शंकर कष्यप, करम गोरख,रामचन्द्र क्षत्री,गणेश रजक,बबलू मगर उपस्थित थे।

close