फिल्म धूम की तर्ज पर स्पीड बाइक से गांजा परिवहन..पुलिस ने आरोपियों को ऐसे पकड़ा…5 लाख का गांजा,4 लाख की बाईक जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने धूम स्टाइल में स्पीड़ बाइक से मादक पदार्थ परिवहन करते दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20( बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि पकड़े गए दोनो आरोपी गांजा परिवहन के दौरान मंहगे और स्पीड वाली बाइक का इस्तेमाल करते थे। दोनो आरोपी कोरापुट उडीसा से मध्यप्रदेश के लिए अवैध गांजा का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों से करीब 42 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ है। बरामद गांजा की कीमत करीब 5 लाख रूपयों से अधिक है। जबकि जब्त स्पीड मोटरसायकल की कीमत करीब 4 लाख रूपयों से ज्यादा है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता,ठिकाना
1) राजेन्द्र कुशवाहा पिता अमृत लाल कुशवाहा निवासी पटेहरा थाना कोतवाली जिला सिधी मध्यप्रदेश।
2) दीपांशु तिवारी पिता अमृत तिवारी  निवासी टेकर थाना मझौली जिला सिधी मध्यप्रदेश।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि दो बाइक सवार ओ़डिशा से गांजा की खेप लेकर बिलासपुर से होकर सिधी मध्यप्रदेश जा रहे हैं। खबर के बाद तत्काल पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी की अगुवाई में टीम का गठन किया गया।
 इसी क्रम में जानकारी मिली कि 17 जुलाई 2023 को 2 व्यक्ति पूजा हॉटल नया बस स्टैण्ड के पास काले लाल और ग्रे रंग के पल्सर मोटर सायकल पर बैग मे गांजा रखकर परिवहन करने वाले हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर सादी वर्दी में धावा बोला। इसी बीच 2 पल्सर मोटर सायकल सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस होने का शक होने पर बाइक सवार घबराकर मोटर सायकल की रफ्तार तेज कर दिया।
 पुलिस टीम ने तत्काल संदेहियों को पकडने  रोड मे चारपहिया वाहन खडी कर चारो ओर से घेराबंदी किया। दोनो संदेही मोटर सायकल छोडकर भागने लगे। दोनो को फिर दौडाकर पकड़ा गया। संदेहियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राजेन्द्र कुशवाहा और दीपांशु तिवारी बताया। बैग तलाशी के दौरान 8 पैकेट मे करीब 42 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान नेन बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब 5 लाख रूपयों से अधिक है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 (बी) का अपराध दर्ज किया गया। दोनो आरोपियों से मोटरसायकल भी बरामद किया गया। दोनो  एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close