सर्वे की आड़ में कांग्रेस का दुष्प्रचार…कांग्रेस नेताओं के आरोप पर भड़के भाजपा नेता…दोनो दलों के कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—रविवार को सिविल लाइन थाने परिसर में दोपहर करीब तीन बजे के आस पास भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि तीन तथाकथित मीडिया कर्मी मसानगंज में सर्वे करने गए। लोगों की माने तो तीनों व्यक्ति भाजपा सरकार की उपलब्धियां की जानकारी दे रहे थे। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ जनमत तैयार करते पकड़े गए । मोहल्लेवासियों ने तीनो को पकड़कर थाना के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी थाना पहुंच गए। दोनो दलों के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर बवाल काटा।
जानकारी के अनुसार रविवार को तथाकथित दो महिला समेत तीन मीडियाकर्मी चुनावी सर्वे करने मसानगंज मोहल्ला गए। तीनो घर घर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण और जांच कर रहे थे। वार्ड के लोगों ने इसकी जानकारी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को दिया।
मोहल्लावासियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तथाकथित सर्वे के दौरान तीनों तथाकथित मीडियकर्मियों को पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस सरकार की कमियों का प्रचार करते पाया। नाराज कांग्रेस पूर्व पार्षद तैयब हुसैन, शहर ब्लॉक एक अध्यक्ष जावेद मेमन और कांग्रेस पदाधिकारी तीनों  सर्वे करने वालों को सिविल लाइन थाना के हवाले किया।
 पुलिस पूछताछ के दौरान युवक-युवतियों ने बताया कि सर्वे का काम अनामिका दुबे के निर्देश ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि तीनों भाजपा के एजेंट हैं । घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची के सत्यापन की आड़ में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे है।
तीन लोगों को पकड़े जाने की खबर के बाद भाजपा नेता प्रवीण दुबे और कार्यकर्ता भी सिविल लाइन थाना पहुंच गए। कांग्रेसियों ने प्रवीण दुबे पर तीनों को बचाने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनो दलों के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बात तू तू मैं मैं और झूमा झटकी तक पहुंच गयी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने किसी  तरह दोनो पक्षों को किसी तरह शांत कराया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची का सत्यापन करने  वाले तथाकथित तीनों मीडियाकर्मियों का नाम दीपक कुमार राजपूत, रेशमी नवरंग और छाया साहू है। तीनों ने बताया कि वह किसी अनामिका दुबे के निर्देश पर चुनाव सर्वे कर रही हैं। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर छोड़ा गया है। 
कांग्रेस नेता तैयब और जावेदन मेमन ने सर्वे को भाजपा की साजिश बताया। घर-घर जाकर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने का भी आरोप लगाया।
close