कार्यसमिति की बैठक में..युवा नेता ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज.बताया.सरकार ने युवाओं को ठगा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- भाजपा युवा मोर्चा बिल्हा मंडल कार्यसमिति की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में युवा नेता ने छत्तीसगढ़ सरकार पर युवाओं के साथ छल प्रपंच का आरोप लगाया। युवा नेता ने बैठक में कहा कि कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को रोजगार ,बेरोजगारी भत्ता ,नौकरी देने के लोक लुभावन वादा किया। ढाई साल बीत जाने के बाद भी युवाओं से किए गए किसी वादे को पूरा नहीं किया गया है। आज युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। दरअसल प्रदेश सरकार जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी है। राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
 
                 शनिवार को बिल्हा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत किया। भाजपा बिल्हा मण्डल अध्यक्ष सोमेश तिवारी,भाजयुमो जिला युवा मोर्चा सह प्रभारी कोमल ठाकुर, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मण्डल कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रौशन  सिंह,भाजयुमो महामंत्री सौरव कौशिक,भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख नीरज यादव  ने युवाओं के साथ अपना अनुभव साझा किया। 
 
            रोशन सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसकर तैयार हो जाएं। एक बूथ,20 यूथ के सूत्र पर काम करें। संगठन को मजबूत बनाएं। 
 
                 भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बिल्हा मण्डल कार्यक्रम प्रभारी रौशन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो के सभी पदाधिकारी,जिले के हर बूथ तक पहुंचेगें। प्रत्येक बूथ में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। केन्द्र सरकार की नीतियों,योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठे वादे,धर्मांतरण समेत बेरोजगारी भत्ता और बढ़ती बरोजगारी मुद्दों को जनता के सामने रखेंगे। 
 
            रोशन सिंह ने इस दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होने कहा कि जनता परिवर्तन को तैयार है। हमें केवल जनता के पास जाकर सरकार की कथनी और करनी को रखना है।
 
             बैठक में प्रदेश महामंत्री,विधायक प्रतिनिधि अशोक कौशिक ,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री छोटे लाल शर्मा, रामकुमार कौशिक ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह , महामंत्री केतन वर्मा ,पुरुषोत्तम राजपूत और  युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
close