डीजल चोरी का अजब तरीका..छत्तीसगढ़ से मप्र तक..बोलेरो से घूम-घूम कर ट्रकों से करते चोरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-हिर्री पुलिस ने प्रदेश समेत अन्य राज्यों में घूम घूम कर ट्रको से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कुरेली जिला मुंगेली के पास बोलेरो के साथ घेराबन्दी कर पकड़ा गया है। पकड़े गए दोनो आरोपी मरवाही के रहने वाले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    हिर्री थानेदार यूएनशांत साहू ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली बिना नम्बर के सफेद रंग की बोलेरो में दो डीजल चोर घूम रहे हैं। किसी ट्रक को निशाना बनाने के फिराक में है। जानकारी के बाद तत्काल टीम के साथ बोलेरो का पीछा किया गया। आरोपियों ने पुलिस से बचने की फिराक में बोलेरो की रफ्तार को बढ़ा दिया। अनियंत्रित बोलेरो..गड्ठे में घुस गयी। जिसके चलते गाड़ी को नुकसान हुआ। बावजूद इसके दोनो आरोपी पुलिस से बचने भागने लगे। दोनों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया।

            पुलिस ने छानबीन के दौरान बोलेरो में रखे जरीकने से तीस लीटर से अधिक डीजल बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मनोज सिंह नेटी और रामशरण लोनी निवासी मरवाही बताया। आरोपिोयं ने बोलेरो से घूम घूम कर डीजल चोरी के अपराध को कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा, बिलासपुर,बेमेतरा, मस्तूरी,रतनपुर बेलगहना,अनूपपुर में डीजल चोरी को अब तक अंजाम दे चुके हैं। 

             पुलिस को जांच पडताल के दौरान बोलेरो से 30 लीटर डीजल, सब्बल, खाली जरीकेन, प्लास्टिक पाइप बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ 41-1-4 का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

close