कांग्रेस सांसद ने कहा..हमारे पास मेजोरिटी..सरकार भी स्थिर..समस्यायों को बातचीत से सुलझा लेंगे.. राजनीति में अस्थिरता सामान्य बात..बिलासपुर से किया गया अन्याय..बनायी जानी थी राजधानी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस सांसद और कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक एक दिन पहले  तन्खा बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होने रोटरी ऑक्सीजन मार्ग  द्घाटन समारोह में शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। तन्खा ने मार्ग निर्माण के लिए 10 लाख का का चेक दिया। साथ ही तालापारा में दो नलकूप खनन के लिए सांसद निधि से अनुमति भी दिया।
 
         ऑक्सीजन मार्ग उद्घाटन के बाद विवेक तन्खा ने विद्यानगर स्थित जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल भी गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
 
भाजपा का आन्तरिक मामला
 
             भाजपा कहती है कि विधानसभा चुनाव में सीएम के लिए चेहरा प्रोजेक्ट नहीं किया जाएगा। लेकिन रमन सिंह करते हैं कि सीएम के लिए एक छोटा सा चेहरा उनका भी है। सवाल के जवाब में तन्खा ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे रहे हैं। हमारे पास मेजोरिटी  कमी भी नहीं है। और हमारी सरकार स्थिर है। भाजपा के पास चेहरा है या नहीं है ये उनका आंतरिक मामला है। हमे इसमें पड़ने की जरूरत ही नहीं है।
 
हमारी सरकार स्थिर..बातचीत से सुलझा लेंगे
 
                        यहां सरकार अस्थिर है के सवाल पर तन्खा जवाब दिया कि राजनीति में स्थिर होने की बातें इन्हेरेंट होती हैं। राजनीति में स्थिरता और अस्थिरता होती रहती है। आप बताइए कि विश्व मे ऐसा कौन सा देश है जहां की राजनीति  हमेशा स्थिर रही हो। सभी जगह इस प्रकार की बातें होती रहती है। छग में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। न तो यहाँ सरकार गिरने वाली है और न ही यहाँ ऐसा कुछ होने वाला है। यदि कुछ है तो आपस मे बातचीत कर मामले को सुलझा लेंगे। अस्थिरता जैसी कोई बात नहीं है।
 
बिलासपुर के साथ हुआ अन्याय
 
                                   बिलासपुर से डायरेक्ट फ्लाइट के प्रयास के सवाल पर तन्खा ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से बिलासपुर से जुड़े हुए हैं। बिलासपुर को छत्तीसगढ़ की राजधानी बनाया जाना चाहिए था.. लेकिन नही बनाया गया। बिलासपुर के साथ छत्तीसगढ़ बनने पर वही नाइंसाफी हुई…जैसा हुआ हमारे जबलपुर के साथ हुआ।
 
डायरेक्ट फ्लाइट की करेंगे मांग
 
           बिलासपुर से डायरेक्ट फ्लाइट के सवाल पर तन्खा ने कहा कि मामले में संसद में सवाल लगाया था।  दुर्भाग्य से सवाल सत्र में नहीं आया। आगामी सत्र में प्रश्न जरूर करेंगे। विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी निवेदन करेंगे। बिलासपुर में उद्योगों की स्थापना हो,बड़े कॉलेज अस्पताल सभी तरह की सुविधाओ का विकास हो इसके लिए एक सांसद और रोटेरियन होने के नाते सहयोग और प्रयास करेंगे।
                     
           पत्रकारों से बातचीत के बाद विवेक तन्खा रोटरी इंटरनेशनल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
close