VIDEO-देखिए..पुलिस की लाचारगी का 55 सेकन्ड वाला वीडियो..जब गुण्डे के सामने जान के पड़ गए लाले..पुलिस को भागकर बचानी पड़ी जान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- सख्त पुलिसिंग की दावा करने वाला पुलिस महकमा कितना लाचार है कि उसके जवान को गली मोहल्ले के एक गुण्डे ने पानी पिला दिया। और पुलिस को गण्डे से बचकर भागने को मजबूर होना पड़ा। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। आदतन बदमाश विक्की पाण्डेय ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद लाचार पुलिस को किसी तरह जान बचा कर भागना पडा।पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि आदतन बदमाश विक्की पाण्डेय जेल से छूटने के बाद सकरी बाजार में ठेला लगाने वालों को परेशान करने के साथ मारने की धमकी दे रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।
 
                    पुलिस को देखते ही आदतन बदमाश विक्की पाण्डेय ने पास में  रखे वर्तन को उठाकर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने विक्की पाण्डेय को रोकने की वजाय खुद को बचाने का प्रयास किया। जेल रिटर्न विक्की पाण्डेय को भारी पड़ता देख पुलिस के जवान गाडी पर बैठकर फरार होना मुनासिब अपनी समझा।
 
                        जानकारी देते चलें कि विक्की पाण्डेय 6 दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। विक्की पाण्डेय पर 2018 में आगजनी कर घर के अंदर महिला को जलाकर मारने का प्रयास का आरोप है। महिला की शिकायत पर विक्की के खिलाफ 307 का आरोप दर्ज किया गया था।
 
      विक्की पाण्डेय पर कांग्रेस नेता राजेश देवांगन पर जानलेवा हमला का भी आरोप है। थाने में  मामले को लेकर 2020 में 307 आरोप दर्ज है। 2015 में गणेश विसर्जन के दौरान सड़क घेरने पर विरोध किए जाने के बाद विक्की ने एक व्यक्ति पर जान लेवा हमला किया। तात्कालीन समय प्रकरण में 307 का अपराध दर्ज हुआ था। इसके अलावा 2021  में होली के दौरान विवाद को लेकर भी आदतन बदमाश पर 307 कायम किया जा चुका है। 
 
                   बताते चलें कि निगम के इनिजिनियर पी.के.पंचायती पर विक्की पाण्डेय समेत उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। छानबीन के बाद विक्की  और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को जेल भी भेजा गया। 6 दिन पहले ही आरोपी विक्की जेल से छूटा। और सकरी बटालियन क्षेत्र में आतंक मचाना शुरू कर दिया। 
 
                     मामले में अगस्तमुनि मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ सकरी थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। दुबारा सकरी में आतंक मचाने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुख्यात आरोपी ने पुलिस को ही पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम को जान बचाने के लाले पड़ गए। टीम के जवान किसी तरह अपने आप को बचाते हुए गाड़ी पर सवार होकर भागने में भलाई समझी। 
 
                 वहीं अब शहर में लाचार पुलिस को लेकर जमकर चर्चा है। चर्चा यह भी है कि पहले पुलिस अपनी जान बचाए। फिर जनता की हिफाजल की सोचे। जब गली के गुण्डे बदमाश पुलिस भारी पड़ रहे हैं तो..आम जनता की सुरक्षा दूर की बात है। 
close