दो अलग अलग चोरी मामले में..दो आरोपी गिरफ्तार..दोनो न्यायालय के हवाले..सीपत पुलिस टीम की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सीपत पुलिस ने दो अलग अलग चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज और गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है। दोनो आरोपियों को अलग अलग धाराओं के तहत कोर्ट के हवाले कर जेल दाखिल कराया है। 
 
ट्रैक्टर पार्ट चोरी का आरोपी गिरफ्तार
 
                 सीपत पुलिस के अनुसार कुली निवासी चूरामणी ने थाना पहुंच चोरी का अपराध दर्ज कराया। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट बताया कि  दर्ज कराया कि घर के सामने रात्रि 18 फरवरी 2022 को ट्रैक्टर खड़ा किया। अज्ञात चोर ने ट्रैक्टर की कीमती बैटरी को पार कर दिया है। मामले में आरोपी की पतासाजी की गयी।
 
              पतासाजी के बाद आरोपी को मुखबीर की सूचना पर  6 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम कृष्ण कुमार श्रीवास है। मुढाली थाना हरदी बाजार कोरबा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
मोबाइल चोरी का आरोपी पकड़ाया
 
              पुलिस के अनुसार कुली निवासी सुखीराम यादव ने मोबाइल चोरी होने का अपराध दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 9 नवम्बर 2022 को कपडा सिलाई दुकान ग्राम खम्हरिया में था। दर्राभाठा शत्रुहन सिंह सिदार दुकान में आया। उसने किसी से बात करने के लिए मोबाइल मांगा। और फिर बात करते करते आरोपी मोबाईल लेकर फरार हो गया।
 
                         रिपोर्ट दर्ज  होने के बाद आरोपी को पकड़ने पतासाजी की गयी। पतासाजी के दौरान आरोपी शत्रुहन सिदार को सीपत में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल किया। न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।
close