Google search engine

    कैबिनेट फेरबदल:मोदी सरकार में 4 मंत्रियों का प्रमोशन,पढ़े किस-किस ने ली शपथ

    नईदिल्ली।नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया।जिनमे धर्मेंद्र प्रधान जो कि पेट्रोलियम राज्यमंत्री हैं उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।दूसरे नंबर पर पीयूष गोयल ने शपथ ली। वह फिलहाल ऊर्जा मंत्री हैं। उनका भी प्रमोशन हुआ है। वह पेशे से सीए हैं। बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे।निर्मला सीतारमण ने ली शपथ। उन्होंने इंग्लिश में शपथ ली। वह 2008 में बीजेपी में शामिल हुई थीं।मुख्तार अब्बास नकवी ने ली शपथ। उनका भी प्रमोशन हुआ है। फिलहाल वह अल्पसंख्यक मामले के राज्यमंत्री हैं।

    Join WhatsApp Group Join Now

    डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                    अलफोन्स कन्नाथनम ने राज्य मंत्री की शपथ ली। डीडीए के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। 15,000 गैरकानूनी इमारतों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने इंग्लिश में शपथ ली।डॉ सत्यपाल सिंह ने शपथ ली। वह मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। वहां उन्होंने संगठित अपराध की कमर तोड़ी थी।

                    गजेंद्र सिंह शेखावत जो कि राजस्थान के जोधपुर से सांसद हैं उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।हरदीप सिंह पुरी जो कि संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रह चुके हैं उन्होंने शपथ ली। वह 19974 बैच के आईएफएस हैं।राम कुमार सिंह ने शपथ ली। वह बिहार के आरा से सांसद हैं। 1975 बैच के बिहार कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। कानून के जानकार हैं।अनंत कुमार हेगड़े ने शपथ ली। वह उत्तर कन्नड से सांसद हैं। इसी साल उन्होंने डॉक्टरों से मारपीट की थी।वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। उन्होंने दलित के उत्थान के लिए मुहिम चलाई। वह लगातार छह बार टीकमगढ़ से सांसद रह चुके हैं।अश्विनी कुमार चौबे ने शपथ ली। उन्होंने महादलितों के लिए 11,000 शौचालय बनवाने का काम किया था। शिव प्रसाद शुक्ला ने शपथ ली। वह यूपी में काफी लंबे वक्त तक मंत्री रह चुके हैं।

    close
    Share to...