स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम कॉलेज की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

Shri Mi
4 Min Read

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले में शिक्षा के सुचारू व्यवस्था और शैक्षणिक संस्थाओं के बेहतर अधोसंरचना विकास को लेकर प्रयासरत रहते है। जिससे बच्चों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। यही कारण है कलेक्टर सिन्हा द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्राथमिकता के साथ स्कूलों का भ्रमण एवं स्कूलों की अधोसंरचना निर्माण की नियमित फील्ड मॉनिटरिंग करते है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस क्रम में वे आज रायगढ़ के जिला ग्रंथालय और लाइवलीहुड कॉलेज के रेनोवेशन कार्यों के निरीक्षण में पहुंचे। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी साथ रहे।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज शहर के शासकीय जिला ग्रंथालय पहुंचे, यहां उन्होंने आवश्यक संसाधन के साथ किए जा रहे निर्माण व साज-सज्जा कार्यों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्रंथालय में बच्चों के लिए मौजूद कंप्यूटर को स्वयं चला कर देखा, उन्होंने कहा कि कंप्यूटर में इंटरनेट स्पीड बढ़ाया जाए।

जिला शिक्षाधिकारी को ग्रंथालय में पर्याप्त बैठक व्यवस्था तैयार करने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी किताबें खरीदने के निर्देश दिए। जिसका लाभ तैयारी कर रहे बच्चों को मिल सके। उन्होंने यहां मासिक मैगजीन भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियां करने वाले बच्चों के लिए प्रिंटर की व्यवस्था के निर्देश दिए, जिससे बच्चों को स्टडी मटेरियल प्रिंट करने में आसानी हो सके। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक हेतु पर्याप्त चेयर, वाई-फाई, प्रिंटर एवं एसी लगवाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे प्रतियोगिता परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारियां कर सके।

इस दौरान उन्होंने बच्चों के स्वल्पाहार के लिए ग्रंथालय में कैंटीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी बी.बाखला, सहायक संचालक के. के.स्वर्णकार, जिला ग्रंथालय से अशोक पटेल उपस्थित रहे।

बच्चों से पूछे सवाल, दीं सफलता की शुभकामनाएं

कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्रंथालय में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे बच्चों से चर्चा भी की। इस दौरान योगेश गड़तिया, केशव राठिया, हितेश्वर मेहर एवं प्रिया मिश्रा ने अपना परिचय बताते हुए, उनके द्वारा दिए जा रहे प्रतियोगिता परीक्षाओं की जानकारी दी।

इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी को और बेहतर तरीके से तैयारियां करने और परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी।

अंग्रेजी मीडियम कॉलेज की तैयारियों का लिया जायजा

कलेक्टर श्री सिन्हा निरीक्षण में लाइवलीवुड कॉलेज भी पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए, प्रत्येक कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉल का पार्टिशन करने एवं टॉयलेट को हवादार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उल्लेखनीय है कि आगामी शिक्षण सत्र से जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के तर्ज पर अब लाइवलीवुड कॉलेज में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम कॉलेज प्रारंभ होने जा रहा है। जिसकी तैयारियों की मॉनिटरिंग स्वयं कलेक्टर श्री सिन्हा करहै हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close