वेदपरसदा बना चैम्पियन..खेल से दूर होती हैं दूरियां..एडिश्नल एसपी ने कहा…महिलाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171225-WA0019बिलासपुर— मस्तूरी थाना क्षेत्र के वेदपरसदा में दो दिवसीय कबड़्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 23 सितम्बर को कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.कृष्णमुर्ति बांधी ने शिरकत किया। कबड़्डी प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश और एडिश्नल एसपी अर्चना झा के मार्गदर्शन में किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   23 से 24 सितम्बर के बीच दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मस्तूरी थाना क्षेत्र के वेदपरसदा गांव में किया गया। 23 सितम्बर को कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में कृष्णमूर्ति बांधी,जनपद अध्यक्ष चांदनी भारद्वाज, उपाध्यक्ष विनोद सिंह और वेदपरसदा सरपंच समेत गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुर्गा सहाय और थाना प्रभारी लालचंद मोहले भी मौजूद थे।

              समापन कार्यक्रम में एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी कबड़्डी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। अर्चना झा ने कहा कबड्डी भारत की परम्परागत खेल है। कबड्डी चुस्ती फूर्ती का खेल है। खेल में दुश्मनी का कोई स्थान नहीं है। सही अर्थो में खेल लोगों में दिलों को जोड़ने का काम करता है।

           दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला यंग स्टार पाली और वेदपरसदा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में यंगस्टार ने फायनल मुकाबला जीतकर 5100 रूपए और शील्ड को अपने नाम किया। विजेताओं को एडिश्नल एसपी ने सम्मानित किया। उप विजेता टीम को 3100 रूपए और शील्ड देकर सम्मा्नित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे, चौथे स्थान पर आने वाली टीम को 2100 और 1100 रूपए इनाम दिया गया।

                             बेस्ट आलराउन्जर का ईनाम परसदा टीम के खिलाड़ी विनोद को दिया गया। अर्चना झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच नजदीकियां बढ़ती है। संवादहीनता खत्म होने से अपराध पर अंकुश लगता है। महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढता है।

close