CG School- हड़ताल से अधिकांश स्कूलों में तालेबंदी,शिक्षक मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

Shri Mi
5 Min Read

CG School/जांजगीर।पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा जिला जांजगीर चाम्पा ने धरना प्रदर्शन कर बाइक रैली से कलेक्ट्रेट पहुँचकर शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन, वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नत वेतनमान देने, पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा को केंद्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष करने एवं OPS/NPS विकल्प हेतु समय सीमा में वृद्धि की मांगों को लेकर  मुख्यमंत्री,  शिक्षा मंत्री ,मुख्य सचिव, सचिव वित्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के नाम डिप्टी कलेक्टर जे. एल. जगत को ज्ञापन सौपा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

धरना आंदोलन का संचालन जिला सह संयोजक बोधीराम साहू ने किया।धरना आंदोलन को प्रदेश उप संचालक बसंत चतुर्वेदी,सत्येन्द्र सिंह,संतोष शुक्ला,विकास सिंह,अनुभव तिवारी,दीपक यादव,अमृतलाल साहू,आर. के. सिंह,श्यामस्वरूप शुक्ला, नरेश गुरुद्वान, श्रीमती सीता मिलन,योगेंद्र शुक्ला,श्रीमती सविता कोसे, सैय्यद रफीक अली,राघवेंद्र शर्मा,उमाकांत टैगोर,धनन्जय शुक्ला,शरद राठौर सहित पदाधिकारी व राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी ने संबोधित किया।

धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी मांगो पर सरकार को निर्णय लेने के लिये बाध्य होना पड़ेगा। आज के धरना प्रदर्शन से अधिकांश स्कूलों में तालेबंदी की स्थिति है।यदि सरकार मांगो को पूरा नही करती है तो आने वाले समय मे उग्र आंदोलन किया जावेगा। 2028 के पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले साथी जो कि वर्तमान शासन की नीति से पुरानी पेंशन का लाभ से वंचित होने वाले अमृतलाल साहू, श्यामस्वरूप शुक्ला, वरुण शुक्ला का जिला संचालको ने पुष्पाहार से स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पूर्ण पेंशन दीलाना शिक्षक मोर्चा का लक्ष्य है।

धरना आंदोलन में ,प्रदीप सिंह चंदेल विजय प्रधान,रितेश गोयल,कविता दुबे,ममता शुक्ला, किशोर सिंह,धर्मिन गढ़वाल,मनीषा राठौर,,प्रभा उपाध्याय, किशोर सिंह,रामविलास डाहरे,अशोक तिवारी,संतोष तिवारी, आशीष सिंह,दीपश्री साहू,पूर्णिमा शर्मा,किरण पांडेय, नवधा चंद्रा,उमेश तेम्बुलकर,रामकुमार चौहान,विकेश केशरवानी, उत्त्तम साहू, दीपक थवाईत, महेंद्र पांडे, देवेंद्र कुमार साहू, सम्मे सिंह कंवर, मोतीलाल , अश्वनी कुमार यादव ,विश्वनाथ साहू, जितेंद्र साहू,चंद्र शेखर, राजकिशोर धिरहि, अश्वनी राठौर,विकास शर्मा, हरनारायण यादव, राकेश तिवारी, रमेश कारके, विनोद राठौर, प्रेम सागर कश्यप, अशोक साहू, सुंदर सिंह , रामशरण, देव लाल पटेल, लक्ष्मी देवांगन,विनीता सिंह चंदेल,रविन्द्र कुमार तिवारी, रामनारायण यादव ,हेमलता गौतम, सूरज साहू, नेहरू लाल पटेल, रूद्रमणि तिवारी, रमेश कुमार बरेठ, शंकर लाल पांडे, रामेश्वर प्रसाद शुक्ला, भोलू राम कश्यप, धनीराम पटेल, सत्यप्रकाशदेवांगन,नारायण कुमार चंद्रा,नवधा चंद्रा, राम देवांगन , धीरज तंबोली महेंद्र कुमार कुर्रे, रविंद्र राठौर, शिव शंकर, राजेश राठौर, विमलकिशोर दुबे, हरनारायण यादव, संजय राठौर, अजय कुमार पटेल, भरत लाल , गोपाल जायसवाल सनत कुमार, विजय कुमार बंजारे, भुनेश्वर चंद्रा, राम गोपाल मिश्रा, रमेश कुमार मेहरा, अशोक मिरी, दिलीप पांडे, प्रशांत राठोर, टेकराम कुर्रे, मनोज पटेल, प्रदीप शर्मा , रामप्रसाद राठौर, लखन लाल कश्यप, कन्हैया लाल मरावी ,राजू राज ताम्रकार, अशोक देवांगन, पुनीत मधुकर , देवेंद्र कुमार तिवारी ललित कुमार कश्यप, सावित्री जयसवाल, निशा रानी प्रकाश गोरेलाल चौहान, मीना सिंह, दीप कुमारी राठोर, तारिका ध्रुव, अनीता तरुण , वर्षा साहू, किरण राठौर, अनिता साहू, कृष्णा सिंह, विनीता सिंह, चंद्रप्रभा साहू वीरेंद्र कश्यप, नरेंद्र राठौर, राम रतन मिलन, मनीष शर्मा ,राम चरण ,अनुज कुमार साहू अश्वनी कुमार पटेल, सुरेश कुमार, गोपाल हरी चौबे, गिरधर निराला, अरविंद दुबे, यू के आजाद, शोभाराम खुसरो, नवल कुमार साहू ,सुमित कुमार उपाध्याय, कन्हैयालाल मरावी, धर्मेंद्र कुमार चौहान, अनिल कुमार शर्मा ,मदनलाल आदित्य, भागवत प्रसाद मानिकपुरी, नारायण चंद्रा, अभिषेक मिश्रा, विश्वनाथ कश्यप, करुणा देवांगन, रामनिवास कुर्रे, ताराचंद पांडे, रमा देवांगन, मोहन किशोर सोनी,रामस्वरूप साहू,डेमन पांडेय,रामगोपाल मिश्रा,संतोष कश्यप,नरेश कारके,किरण शुक्ला,अखिलेश शुक्ला,वर्षा पैकरा,निशा रानी प्रकाश, अनिता तरुण,शिला खरे,मीना रत्नाकर,फूल कुमारी एक्का,नरेंद्र थवाईत,करुणा देवांगन, रमा प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में धरना आंदोलन में डटे रहे।

सौपे गए ज्ञापन में शिक्षक एल बी संवर्ग को शिक्षा कर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा ( शिक्षा कर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति) के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना किया जावे।

पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा को केंद्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष किया जावे।सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर किया जावे।पूर्व सेवा अवधि (प्रथम नियुक्ति तिथि) के आधार पर जनघोषणा पत्र के अनुसार क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे।NPS/OPS हेतु अपरिवर्तनीय विकल्प चयन की अव्यवहारिक समय सीमा में 3 माह की वृद्धि किया जावे। मांग प्रमुखता से रखी गयी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close