टोल प्लाजा में गार्ड से लूटपाट..दोनो आरोपी गिरफ्तार..हत्या के आरोप में जा चुके है जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-टोल प्लाजा गार्ड से दिन दहाड़े चाकू के नोक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। आरोपियों के पास नगदी समेत स्कूटी, आईकार्ड और चाकू बरामद किया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               हिर्री पुलिस थानेदार यूनशांत साहू ने बताया कि प्रार्थी सुयस शर्मा टोल नाका में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। घटना दिन 10 जुलाई को व्हीआईपी लाइन में ड्यूटी कर रहा था। करीब 11 बजे स्कूटी पर सवार  आरोपी दीपक कुमार साहू साथी के साथ पहुंचा।  चाकू दिखाकर लूटपाट किया। साथ ही अपने साथी आकाश निषाद के मिलकर मारा पीटा। कुछ लोग बचाने आए तो उन्हें चाकू दिखाकर ना केवल धमकाया बल्कि मारा भी।

          यूनशांत साहू ने बताया कि प्रराथी की शिकायत को दर्ज करने के बाद मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पतासाजी के बाद दोनों आरोपियो को सरगांव में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय दोनो आरोपी लूटपाट की योजना बना रहे थे। दोनों आरोपियों की सरगांव पुलिस को भी तलाश थी।

            सरगांव पुलिस के अनुसार दोनो जुआ सट्टा का भी काम करते हैं। मर्डर और गांजा तस्करी के आरोप में जेल भी चुके हैं। जेल से छूटने के बाद दोनो बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम देने के प्रयास में थे। 

                  दीपक साहू और आकाश निषाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 394, 327, 34 और 35,27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।                      

close