बड़ी कार्रवाई,,, गांजा समेत 15 लाख का मॉल बरामद,,, कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने करीब 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा के साथ ही एक आर्टिगो कार भी जब्त किया है। कार समेत जप्त गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपयों से अधिक है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा- 20बी, एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के अनुसार 7 मार्च को मुखबीर से जानकारी मिली कि मोपका बाईपास रोड की ओर से बिरकोना हाईवे रोड की ओर जा रहे अर्टिगा कार कमांक CG 10 BF 4942 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस कप्तान  रजनेश सिंह ने तत्काल एक्शन का निर्देश दिया।

सरकंडा थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्काल बैमा नगोई रोड खपराखोल पुल के पास नाकाबंदी लगाया। मुखबीर के बताये अनुसार अर्टिगा कार को मोपका की तरफ तेजी से आते देखा गया। इशारा कर कार को रोकने का प्रयास किया तो,, कार  चालक ने वाहन को कार को बैमा नगोई रोड की ओर तेजी से मोड़ दिया। तेज रफ्तार में कार नगोई पुल से टकरा गई। और आरोपी मौके पर कार छोड़कर भाग गया।

छानबीन के दौरान को  कार चालक के पीछे की सीट और उसके पीछे वाली सीट पर अलग-अलग 2 बोरियों में गाजा बरामद किया गया।नापतौल के दौरान करीब 49 किलो से अधिक मात्रा में गंजा पाया गया। बरामद गांजा की कीमत 490000 रूपाए से अधिक है।

बरामद गांजा और अर्टिगा कार कमांक CG 10 BF 4942 को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

close