मस्तूरी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार..3 अन्य आरोपी भी पकड़ाए…मिलकर किया था जानलेवा हमला.. हालत अभी भी गंभीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने मैग्नेटो मॉल के सामने दो जून की युवा कांग्रेस नेताओं के दो गुटों के बीच मारपीट मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  आरोपिो पर मारपीट और हत्या के प्रयास के धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। पकड़े गए सभी युवा कांग्रेस नेता मस्तूरी ब्लाक क्षेत्र के रहने वाले है। चार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
जानलेवा हमला के आरोपियों का नाम
1) आरोपी नितेश सिह ठाकुर उर्फ बीरू निवासी ग्राम किरारी मस्तुरी बिलासपुर।
2) योगेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी नेतानगर मस्तुरीमस्तुरी जिला बिलासपुर। 
3) विशाल सिंह उर्फ पुतु सिह निवासी ग्राम किरारी मस्तुरी बिलासपुर।
4) उमेश सिंह ठाकुर उर्फ पप्पू सिंह निवासी मस्तुरी बिलासपुर। 
प्रशिक्षु आईपीएस संदीप पटेल ने बताया कि 2 जून को मैग्न्टो मॉल के सामने मारपीट का मामला सामने आया। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल विश्वजीत अनंत को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर मारपीट मे शामिल आरोपियों की धर पकड़ का आदेश दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मेग्नेटो माल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में पाया गया कि गंभीर रूप से घायल विश्वजीत अनंत के साथ घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट किया है। विवेचना के दौरान सहाय उप निरीक्षक राजेशधर दीवान ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल से बयान लेने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने के कारण पीड़ित का बयान नहीं हुआ। बावजूद इसके पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीसीटीव्ही फुटेज से पहचान के बाद नितेश सिंह, योंगेन्द्र सिंह, विशाल सिंह और उमेश सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज किया गया। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ अलग से आईपीसी की 307,294 और  3 ( 2 ) (v) st/s.c.act का अपराध भी दर्ज किया गया। 
अपराध दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों की पतासाजी अभियान चलाया गया। अलग अलग स्थानों से चार आरोपियों को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट का जुूर्म कबूल किया। इसके अलावा आरोपियों से घटना में उपयोग किए गए वाहन,हाकी स्टिक, बेशबाल, पत्थर बरामद किया गया है। चारो आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
प्रशिक्षु आईपीएस संदीप पटेल ने बताया कि मामला अभी भी विवेवचना में है। घायल विश्वनजीत की स्थिति पर भी नजर है। जल्द ही बयान की कार्रवाई होगी। इसके बाद कप्तान के निर्देश पर उचित कदम उठाया जाएगा। 
 घायल और हमला का आरोपी कांग्रेस नेता
जानकारी देते चलें कि नितेश सिंह और घायल विश्वजीत अनंत युवा कांग्रेस के नेता है। दोनो मस्तूरी ब्लाक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं। दोनो में लम्बे समय से मनमुटाव था। घटना के पहले दोनों के बीच कई बार झ़ड़प भी हुआ।
close