बिल्हा में सर्वाधिक लोगों ने किया मतदान…तखतपुर में पुरूषों ने मारी बाजी…23.23 प्रतिशत थर्ड जेन्डर ने किया वोट…यहां महिलाओं ने रचा इतिहास

Editor

बिलासपुर—तीसरे चरण में यानी 7 मई को प्रदेश के सात लोकसभा सीट पर जनता ने मतदान किया। बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 64.77 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। यानी लोकसभा के कुल 21 लाख 2 हजार 687 मतदाताओं में सिर्फ 13 लाख 61 हजार 871 महिला और पुरूषों ने ही मतदान किया है। बिलासपुर लोकसभा सीट में पुरूष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 91 हजार 947 और महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 69 हजार 901 है। मतलब 65.53 पुरूषों ने जबकि 64.01 महिला मतदाताओं ने अपने अधिकारों का उपयोग किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते चलें कि बिलासपुर लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा शामिल हैं। इसमें बिलासपुर जिले से बिलासपुर नगर समेत,बिल्हा,बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा विधानसभा शामिल है। इसके अलावा जीपीएम जिले के कुछ बूथ के अलावा मुंगेली जिले के मुंगेली और लोरमी विधानसभा सीट बिलासपुर लोकसभा में आता है। बताते चलें कि बिल्हा विधानसभा का पथरिया ब्लाक मुंगेली जिले में आता है।

सर्वाधिक पुरूष मतदाता वाले विधानसभा

बिलासपुर लोकसभा में सर्वाधिक पुरूष मतदाता बिल्हा विधानसभा में कुल 157583 है। इसके बाद दूसरे नम्बर पर मस्तूरी विधानसभा में 158058, तीसरे स्थान पर मुंगेली विधानसभा में 131211, चौथे स्थान पर तखतपुर विधानसभा में 127411 और पांचवे स्थान पर बेलतरा विधानसभा में पुरूष मतदाताओं की कुल संख्या 127054 है।

सर्वाधिक महिला मतदाता वाले विधानसभा

पुरूषों की तरह महिला मतदाता की संख्या में बिल्हा विधानसभा. लोकसभा सीट में सबसे आगे है। क्रमश पांच विधानसभा जहां महिला मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक हैं। इनमें बिल्हा विधानसभा में पुरूष मतदाताओं की संख्या 156389, मस्तूरी विधानसभा में 155265, बिलासपुर विधासभा में 129006,  मुंगेली विधानसभा में 127280,और बेलतरा विधानसभा में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 125508 है।

सर्वाधिक पुरूष मतदान वाले विधानसभा

बिलासपुर लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान वाले विधानसभावार पुरूषों की सख्या में पहला स्थान बिल्हा का है। बिल्हा विधानसभा में 105192, मस्तूरी में 93569,तखतपुर में 89430, , मुंगेली में 89347 और बेलतरा विधानसभा के 83850 पुरूषों ने मतदान किया।

यहां सर्वाधिक महिलाओं ने किया मतदान

बिल्हा विधानसभा में 101259, मस्तूरी में 91926, तखतपुर में 85908,मुंगेली में 84012 और बेलतरा विधानसभा में मत डालने वाली महिलाओं की संख्या 80866 है।

पांच विधानसभा..जहां सबसे मतदान

महिला और पुरूषों ने मिलकर इन विधानसभा में सर्वाधिक मतदान किया है। इसमें पहला स्थान बिल्हा का है। बिल्हा विधानसभा में 206457 महिला पुरूषों ने मतदान किया। इसके बाद क्रमशः मस्तूरी में 185499, तखतपुर में 175338, मुंगेली में 173360 और बेलतरा में कुल 164722 महिला पुरूषों ने मतदान किया है।

प्रतिशत में विधानसभावार वोटिंग..पुरूष

तखतपुर में सर्वाधिक 70.17 पुरूषों ने मतदान किया। इसके बाद दूसरा स्थान कोटा में 69.79 प्रतिशत पुरूषों ने वोट डाला। तीसरे स्थान पर मुंगेली में 68.0941, लोरमी में 67.028 और बिल्हा विधानसभा में 66.75 पुरूषों ने मतदान किया है।

प्रतिशत में विधानसभा वार वोटिंग..महिला

कोटा विधानसभा के महिलाओं ने पुरूषो की तरह बढ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। 69.5301 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान कर पहला स्थान हासिल किया है। दूसरा स्थान तखतपुर का है। यहां 68.82 प्रतिशत महिलाओं ने मत डाला है। मुंगेली की  66.0057 महिलाओं ने मतदान किया है। लोरमी की 65.935 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान कर चौथा स्थान हासिल किया है। जबकि पांचवा स्थान बिल्हा का है। यहां मात्र 64,75 प्रतिशत महिलाओं ने ही मतदान किया है।

थर्ड जेन्डर आंकड़ा,मतदान और प्रतिशत

बिल्हा में पचास प्रतिशत थर्ड जेन्डर ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया। यद्यपि संख्या के हिसाब से बेलतरा विधानसभा में सर्वाधिक थर्ड जेन्डर है। विधानसभा में इनकी कुल संख्या 32 है। संख्या के हिसाब से दूसरा स्थान बिलासपुर विधानसभा में 32,तीसरा स्थान, मस्तूरी और बिल्हा मेंम 12 -12 है। चौथा स्थान पांच पांच संख्या में लोरमी और मुंगेली का स्थान आता है। पांचवे स्थान चार अंक के साथ कोटा का है।

 प्रतिशत के हिसाब से बिल्हा में 50 प्रतिशत थर्ड जेन्डर ने वोट डालकर पहला स्थान बनाया है। दूसरा स्थान मस्तूरी विधानसभा में 4 थर्ड जेन्डर ने मतदान कर 33.33 के दूसरा स्थान हासिल किया है। लोरमी में 5 वोट पड़े हैं। यानी 20 प्रतिशत थर्ड जेन्डर ने मतदान किया है। चौथा स्थान बेलतरा का है। यहां 18.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतिम और पांचवा स्थान बिलासपुर में 17.86 थर्ड जेन्डर ने मतदान कर पांचवा स्थान हासिल किया है। जानकारी देते चलें कि बिलासपुर लोकसभा में थर्ड जेन्डर मतदाताओं की कुल संख्या 99 है।

विधानसभावार 5 सर्वाधि मतदान प्रतिशत

इन पांच विधानसभा में प्रतिशत के हिसाब से सर्वाधिक लोगों ने मतदान किया। इसमें क्रमश कोटा 69.66, तखतपुर में 69.51,मुंगेली में 67.0649, लोरमी में 66.4884 और बिल्हा विधानसभा में 65.75 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।

close