व्याख्याता,शिक्षक और सहायक शिक्षक के पदों में हुई नियुक्ति में अनियमितता पर मंत्री ने दिया यह जवाब…

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।व्याख्याता 2642,शिक्षक 3473 और सहायक शिक्षक 4326 पदों पर भर्ती कर नियुक्ति प्रदान कर दिया गया है।यह जानकारी आदिम जाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने जानना चाहा कि 14580 व्याख्याता/ शिक्षक/ सहायक शिक्षक पदों की भर्ती के संबंध में तारांकित प्रश्न क्रमांक क्रमांक 10(क्र613)14 मार्च 2022 में शिक्षक संवर्गो की भर्ती प्रक्रियाधीन बताई गई थी तो 30 जून 2022 की स्थिति में किन किन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है ?और शेष की कब तक पूरी कर दी जाएगी?उक्त भर्ती के संदर्भ में शिक्षक और सहायक शिक्षक संवर्ग का दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया था।30 जून 2022 की स्थिति में सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है?यदि हां तो कब तक कर लिया जाएगा? उक्त भर्ती प्रक्रिया में क्या-क्या अनियमितता पाई गई थी ?और कितने फर्जी नियुक्ति का प्रकरण दर्ज किया गया है? इससे संबंधित कर्मचारियों की गई?

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके जवाब में डॉ सिंह ने बताया कि प्रश्नावधि में व्याख्याता 2642, शिक्षक 3473 तथा सहायक शिक्षक 4326 पदों पर भर्ती कर नियुक्ति प्रदान कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रियाधीन है और समय सीमा तक संभव नहीं है। दस्तावेज सत्यापन भी प्रक्रियाधीन है ।समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई थी अतः शेषांश का प्रश्न उपस्थित नहीं होता हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close