मोदी विश्व के ताकतवर नेता…प्रेसवार्ता में गरजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष…हवाएं बता रही…बदलेगी सरकार..महिला आरक्षण पर क्या कहा..पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश में इस समय समय प्रचंड़ वेग से परिवर्तन की आंधी चल रही है।जनता सिर्फ मतदान का इंतजार कर रही है। पिछले दिनों जगदलपुर और जशपुर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकली। पूरे प्रदेश में यात्रा का जनता ने जोशिला स्वागत किया। दोनो यात्रा का समापन के बाद 30 सितम्बर को विश्व के ताकतवर नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाल महासंकल्प यात्रा को साइंस कालेज मैदान में संबोधित करेंगे। इस दौरान एक लाख से अधिक जनता मोदी से रूबरू होगी। यह बातें साइंस कालेज मैदान में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूम साव ने कही। इस दौरान प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता और कार्यक्रम के संयोजक अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक विशेष रूप से मौजूद थे। अरूण साव ने पत्रकारों को बताया कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश के 87 विधानसभाओ में 50 लाख लोगो से संपर्क किया गया है।

  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन संकल्प रैली के सभास्थल साइंस कॉलेज मैदान में संवाददाताओं को संबोधित किया। पत्रकारों के सवाल जवाब से पहले उन्होने बताया कि इस समय प्रदेश में परिवर्तन की प्रचंड वेग में हवा बह रही है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। परिवर्तन होना आवश्यक भी है…। प्रदेश की जनता सरकार से  त्रस्त हो चुकी है।  घोटाला और माफिया की सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।

                 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण ने कहा कि  भाजपा की छत्तीसगढ़ के दोनों छोर से परिवर्तन यात्रा निकली। इस दौरान तीन हजार किलोमीटर से अधिक यात्रा तय हुई है। 87 विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख लोगों से सीधा संपर्क किया गया। हर जगह अभूतपूर्व उत्साह दिखायी  देखने को मिला है।  पहली परिवर्तन यात्रा मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को निकली। दूसरी परिवर्तन यात्रा 15 सितंबर को जशपुर से आरंभ हुई। दोनों परिवर्तन यात्राओं का संगम 30 सितंबर को बिलासपुर में होगा।  परिवर्तन महासंकल्प रैली को विश्व के ताकतवर नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

       प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान चार विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया गया। इसमें तीन विधानसभा क्षेत्र के लोग भी  शामिल हुए। इस तरह छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर परिवर्तन यात्रा के जरिए ने जनता से संपर्क करने का मौका मिला। प्रदेश में परिवर्तन की हवा अब परिवर्तन की आंधी में बदल चुकी है। आने वाले चुनाव में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी।

         भारत में G-20 प्रायोजन के सवाल पर अरूण साव ने बताया कि पहली बार G-20 का आयोजन भारत के 70 स्थानों पर हुआ। दुनिया की महाशक्तियों को भारतीय संस्कृति का परिचय और ताकत का अहसास मोदी ने दिलाया। साव ने बताया कि दुनिया को भारत दर्शन करने का अवसर मिला। रायपुर में भी G-20 का आयोजन किया गया। निश्चित रूप से दुनिया के मानचित्र पर प्रदेश का नाम दर्ज हुआ है। प्रदेश की संस्कृति को दुनिया ने देखा और सुना है।

क्या महिला आरक्षण बिल को चुनावी मुद्दा के लिए लाया गया। जबकि आरक्षण का फायदा तत्काल होना नहीं है। सवाल पर अरूम साव ने बताया कि महिला आरक्षण बिल पारित करने की प्रक्रिया होती है। आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिलेगा। कांग्रेस ने महिला आरक्षण लटकाए रखा था। लोकसभा और राज्यसभा के बाद बिल को कानूनी दर्जा मिलेगा।  बिल में पहले भी ओबीसी वर्ग को शामिल नहीं किया गया और इस बार भी शामिल नहीं किया गया। जाहिर सी बात है कि जल्दबाजी में चुनाव को ध्यान में रखकर बिल लाया गया है। अरूम साव ने कहा कि तकनिकी पक्षों को ध्यान में रखर आरक्षण लोकसभा और राज्यसभा में लागू किया जाएगा। जो फिलहाल जल्दबाजी में संभव नहीं है। कब लागू होगा के सवाल को अरूण साव ने टाल दिया।

प्रदेश खाद्य मंत्री ने बयान दिया है कि भाजपा नेता सामने आकर प्रमाणित करें कि पीडीएस में घोटाला हुआ है तो मंत्री पद से इस्तीफा और राजनीति सन्यास ले लूंगा। सवाल स्तीफा । सवाल पर धरम लाल और अरूण साव ने एक साथ बताया कि सदन में सवाल का जवाब देते नहीं है। 200 राशन दुकान पर घोटाला के आरोप में कार्रवाई हुई है। चावल बांटा नहीं गया है। यदि खाद्य मंत्री की हिम्मत है तो आकर सामने कहें। और हम प्रमाण भी देंगे।

रेलगाड़ी के पहियों को धमने और लेट लतीफी के सवाल पर साव ने जानकारी दिया कि …फिलहाल धीरे धीरे सभी गाड़ियां संचालित होने लगी है। रेलगाड़ि की लेट लतीफ होने के कारण है। आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है। लगातार अधिकारियों के सम्पर्क में हूं। सारी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और परिवर्तन यात्रा प्रभारी विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व मंत्री विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, अनुराग सिहदेव, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे,  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

close