आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार…मौके से नगद,लाखों की बाइक जब्त..जुआ एक्ट कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-हिरी पुलिस ने धावा बोलते हुए आधा दर्जन से अधिक प्रोफेसनल जुआरियों की टीम को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से नगद और बावन पत्ती समेत तीन से अधिक बाइक को बरामद किया है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज भी किया है।
 
                            हिर्री पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि झल्फा स्थित  अटल आवास के पास जुआरियों की टीम दांव लगा रही है। सूचना मिलते ही आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर करीब 8 जुआरियों को धर दबोचा। जुआरियों के पास से नगद समेत  52 पत्ती, एक प्लास्टिक की बोरी  मोटर सायकल अपाचे क्रमाक CG10 EM 5765, हिरो होन्डा सीडी डॉन क्रमांक CG10 3254, होन्डा साईन CG10 AF 2017 को जब्त किया। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
1) सुनील सिंह ठाकुर पिता राधेश्याम ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी मुढीपार थाना बिल्हा
2) सोमेश साहू पिता भरतलाल साहू उम्र 29 वर्ष निवासी चकरभाठा थाना चकरभाठा
3.)संजुगिरी गोस्वामी पिता बंगला गिरीगोस्वामी उम्र 32 वर्ष निवासी  साकिन चकरभाठा
4) दीपक नागवानी पिता कमल नागवानी उस 25 वर्ष निवासी चकरभाठा थाना चकरभाठा
5) मुस्तुजा मोहम्द पिता सेख मोहम्मद उम्र 37 वर्ष निवासी चकरभाठा थाना चकरभाठा
6)अनवर पुरवले पिता राजु पुरवले उम्र 27 साल निवासी अचानपुर थाना चकरभाठा
7) सूर्या यादव पिता रामगोपाल यादव इस 20 वर्ष निवासी अचानकपुर थाना चकरभाठा
8) नारायण यादव पिता रामखिलावन यादव उम्र 40 वर्ष साकिन अचानकपुर थाना चकरभाठा

Join Our WhatsApp Group Join Now
close