MP Loksabha Election: दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने एक बार फिर मैदान में उतारा

Shri Mi
2 Min Read

MP Loksabha Election,Lok sabha Election 2024 Congress candidate list : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने भोपाल इंदौर सागर उज्जैन सहित जबलपुर जैसे मुख्य लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

MP Loksabha Election,Lok sabha Election 2024 Congress candidate list।आपको बता दें कांग्रेस ने भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, इंदौर से अक्षय बाम ,रतलाम से कांतिलाल भूरिया ,उज्जैन से महेश परमार ,राजगढ़ से दिग्विजय सिंह ,होशंगाबाद से संजय शर्मा, बालाघाट से सम्राट सारस्वत, जबलपुर से दिनेश यादव, शहडोल से बुंदेलाल सिंह रीवा से नीलम मिश्रा और सागर से गुड्डू राजा बुंदेला को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।

MP Loksabha Election,Lok sabha Election 2024 Congress candidate list।चौथी लिस्ट में दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया जैसे दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने एक बार फिर मैदान में उतारा है। इस बात से कहीं ना कहीं यह साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर पूरी दम खम से मैदान में उतरना चाहती है।

हालांकि कांग्रेस ने अभी पूरी 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं जिसमें मुख्यतः ग्वालियर और गुण के नाम बाकी हैं। आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसमें छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के नाम पर मुहर लगी थी। इसके अलावा सतना और मंडला से भी कांग्रेस ने दिग्गज राजनेताओं का नाम घोषित किया था।

कांग्रेस ने अब तक दो बार में मध्यप्रदेश की 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 6 सीटें अब भी होल्ड हैं। इनमें गुना, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, खंडवा और दमोह सीट शामिल हैं। कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close