MP News- महिला पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Shri Mi
2 Min Read

MP News- मध्य प्रदेश केरतलाम जिले के आलोट तहसील में महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। महिला पटवारी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। पटवारी के खिलाफ एक किसान ने शिकायत की थी। पटवारी ने किसान से नामांतरण के नाम पर 15 हजार के रिश्वत मांगी थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार जिले के आलोट तहसील के ग्राम आनंदगढ़ निवासी किसान भारत सिंह चौहान द्वारा भूमि के नामांतरण के लिए पटवारी प्रियंका सोनी को आवेदन दिया था। उन्होंने भूमि नामांतरण के एवज में किसान से 15 हजार घूस की मांग की थी, लेकिन बाद में 8 हजार रुपए पर मान गई थी। इसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस लोकायुक्त उज्जैन में की थी। 

मामले की जांच कराने पर यह शिकायत सही पाई गई।

जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आलोट के कारगिल चौराहे पर पटवारी प्रियंका सोनी को 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट पटवारी प्रियंका सोनी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक बसन्त श्रीवास्तव के अलावा,विशाल रेश्मिया, इसरार,महेंद्र जाटवा, संजय पटेल, और 02 महिला आरक्षक शामिल थे।  

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close