BJP की अगली सूची में भी होंगे दिग्गज के नाम

Shri Mi
2 Min Read

भोपाल/मध्य प्रदेश में BJP अब तक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर चुकी है। अब सब की नजर अगली सूची पर है। सभी को लगता है कि अगली सूची में भी दिग्गजों के नाम आ सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची सभी को चौंकाने वाली रही है। दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री के साथ सात सांसदों के नाम हैं। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि भाजपा की अगली सूची भी जल्दी आ जाएगी।

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या अगली सूची में पूर्व सीएम उमा भारती, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया या वीरेंद्र कुमार का नाम होगा। इसकी वजह भी है, क्योंकि भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गजों में शामिल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रल्हाद पटेल, फग्गन कुलस्ते के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को शामिल किया है।

राज्य की राजनीति में जिन दिग्गजों का दखल है, उनमें से अधिकांश को भाजपा ने दूसरी सूची में लाकर बतौर विधानसभा का उम्मीदवार बना दिया है, इसीलिए संभावना इस बात की जताई जा रही है कि आने वाली सूची में भी दिग्गजों के नाम होंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close