सरकारी अंग्रेजी स्कूलों की चयन सूची में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से

Shri Mi
1 Min Read

जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में बकावंड ब्लाक के पालक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और भेदभाव का आरोप लगाते हुए संपूर्ण प्रक्रिया की जिला स्तरीय जांच करवाने कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक चयन सूची पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री नवनीत ने कहा कि प्रथम दृष्टि में पालक संघ द्वारा लगाए गए चयन सूची में गड़बड़ी के आरोप गंभीर हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील है कि तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तरीय निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने राज्य सरकार और बस्तर के जनप्रतिनिधियों से सभी अंग्रेजी स्कूलों में सीट बढ़ाने और सभी नियमों को पारदर्शिता के साथ लागू करने का निवेदन किया है ताकि बस्तर में बच्चों और उनके पालकों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। इस दौरान समीर खान, नीलकंठ दास, शंकर सिंह बघेल, पुरुषोत्तम बघेल, तरुण पांडे और चंदन सिंह आदि मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close