मस्तूरी से ऐतिहासिक भगवान गणेश की मूर्ति गायब,अज्ञात आरोपियों ने पुजारी को मारा-पीटा बंधक बनाया,जानकारी के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली इटवा में गुरुवार की रात पुजारी को बंधक बनाकर अज्ञात आरोपियों ने भगवान गणेश की बेशकीमती ग्रेनाइट मूर्ति को चुराया है। आरोपियों ने पुजारी के साथ मारपीट भी किया है। बताया जा रहा है कि मूर्ति को पहले भी दो बार चुराया गया था। पुलिस जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली इटवा में अरपा नदी तट के स्थित मंदिर से भगवान् भंवर गणेश की ग्रेनाइट मूर्ति अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 6 लोगो ने मिलकर बेशकीमती मूर्ति को पार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आरोपियों ने मंदिर के बगल में बने एक मकान में रहनमं वाले मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट किया है।आरोपियों ने चोरी को अंजाम देने से पहले मंदिर के पुजारी महेश राम केंवट को बंधक बनाया। मारपीट के बाद हाथ पैर बंधा।मुंह और आंख पर टेप भी लगा दिया। चाभी लूटकर मंदिर का ताला खोल करोड़ों की मूर्ति को पार कर दिया।

आरोपियों ने 3 फिट ऊंची की करीब 70 किलो से अधिक भारी काले ग्रेनाइट की भंवर गणेश की मूर्ति को औजार से पहले निकालने का प्रयास किया। कोशिश में नाकाम होने की सूरत में चोरों ने बेशकीमती तोड़कर ले गए। ले गए। मूर्ति का टूटा हिस्सा मंदिर में ही रह गया।ऐतिहासिक मूर्ति चोरी की जानकारी स्थानीय पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पोलिस कप्तान पारुल माथुर सीएसपी गरिमा द्विवेदी समेंत मौके पर पहुंच गए। छानबीन के लिए पुलिस की डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुँच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट भी साथ में है।

जानकारी देते चले की आगे की भगवान गणेश की मूर्ति पहले दो बार चोरी हो चुकी है।2004 में मूर्ति चोरी के आरोप में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से 4 लोगो को पकड़ा गया था। 2007 मे चोरी होने के बाद मूर्ति अपने आप मंदिर पहुंच गई थी। फिलहाल तीसरी बार चोरी की जानकारी को खंगाला जा रहा है। पुजारी से पूछताछ हो रहीं है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close