इंडिया वाल
स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के स्वस्थ होने के बाद ओमीक्रोन रिपोर्ट पॉजिटिव आई ,कहा – सावधानी बरतने की जरूरत

रायपुर।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। कुछ दिन पूर्व श्री सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे थे। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वह भी ओमिक्रोंन से ग्रसित थे। उन्होंने कहा कि वे उन 5 लोगों में शामिल है जिनकी रिपोर्ट ओमिक्रोन संक्रमित आई है। लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। श्री सिंहदेव ने कहा कि अब कोरोना रफ्तार तेज हो गई है। तेजी से संक्रमण फैल रहा है। सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने शुभचिंतकों और उनके इलाज में लगे डॉक्टरों के प्रति आभार जताया।