विधायक के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

Chief Editor
1 Min Read

सिवनी।मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के सिवनी विधायक दिनेश राय के खाते से धोखाधडी करने वाले एक आरोपी को लखनादौन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के थाना लखनादौन में दिनांक 01 मई 2020 को सिवनी विधायक दिनेश राय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधडी कर कुल 4 लाख 51 हजार 465 रूपये 50 पैसे निकाल लिए हैं। विधायक की इस की रिपोर्ट पर थाना लखनादौन पुलिस ने धारा 420 आईपीसी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।CGWALL के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
close