सद्धभावना मिलन कार्यक्रम में जन सैलाब…जन्मदिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा तोहफा…कोटा की जनता देगी भूपेश को आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—कोटा मेरे पिता की कर्मभूमि ही नहीं…मेरी जन्मभूमि भी है। प्रदेश के मुखिया ने जनता की सेवा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष बनाया। जनता की सेवा करना…उनकी परेशानियों को मुखिया के सामने रखना..मुखिया के निर्देश पर जनता की समस्याओं को दूर करना ही सिर्फ मेरा काम है। भूपेश सरकार ने कोरोना काल में जनता को ना केवल परेशानियों से बचाया…बल्कि शासन की सुविधाओं को घर घर तक पहुंचाया है। भूपेश बघेल ने इस बात की कोई चिन्ता नहीं किया कि कोटा विधानसभा में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं है। बावजूद इसके उन्होने अपनी जिम्मेदारियों को बिना किसी भेद भाव के पूरा किया है।  यह बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधानसभा स्थित मिट्ठूनवागांव मेंं सद्भावना मिलन कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही जनता से आशीर्वाद भी मांगा कि कोटा से कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी हो…उसे जीताकर हर हालत में प्रदेश के मुखिया को मजबूत करना है। तब ही जन्मदिन मनाना सार्थक होगा।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

14 अगस्त को मिठ्ठूनवागांव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सद्भावना मिलने कार्यक्रम में अपना जन्मदिन केक काटकर जनता के बीच मनाया। इस दौरान हजारों हजार की भीड़ देखने  को मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की नामचीन सिंगर आरू साहू समेत सुवर्णा दिवाकर बहनों ने शानदार लोकगीत पेश किया। इस दौरान मिठ्ठू नवागांव स्कूल मैदान खचाखच भरा नजर आया। सममर्थकों के साथ हजारों हजार की संख्या में उपस्थित लोगों ने विजय केशरवानी को जन्मदिन शानदार बधाई पेश किया। इस दौरान लोगों ने दावा किया कि सद्भावना कार्यक्रम में करीब 10-15 गांव के 15 से 20 हजार लोगों ने शिरकत किया।

 

 उपस्थित लोगों को विजय केशरवानी ने ना केवल संबोधित किया। बल्कि भाषण के दौरान जनता से सीधा संवाद किया। विजय केशरवानी ने बताया की कोरोना काल में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने जनता की सेवा करने कोटा भेजा। शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन भी किया।

 

अपने भाषण में विजय केशरवानी ने सीधे सीधे कोटा विधानसभा से दावेदारी से बचते हुए कहा कि आज प्रदेश में 72  सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। कोटा में कांग्रेस विधायक नहीं होने के बावजूद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भेदभाव नहीं किया। कोरोना काल में दी गयी जिम्मेदारिीयों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निभाया। इस बार कोटा विधानसभा को सख्त निर्णय लेना होगा। कांग्रेस के किसी भी चेहरे को टिकट मिले..उसे हर हालत में जिताना है। विजय ने कहा कि जन्मदिन मनाना तभी सार्थक होगा..जब कोटा विधानसभा से कांग्रेस चेहरे को जीत मिलेगी। इस दौरान विजय केशरवानी ने कोटा से कांग्रेेस प्रत्याशी को जिताने का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केशरवानी ने कोरोना काल में भाई के निधन की पीड़ा को भी जाहिर किया।

विजय ने कहा कि कोटा उनके पिता की कर्मभूमि है। यही मैं पैदा हुआ..स्कूली शिक्षा के बाद पेन्ड्रा में अध्ययन किया। फिर बिलासपुर में कालेज की पढ़ाई को पूरा किया। उम्मीद ही नही विश्वास है कि कोटा की जनता कांग्रेस को सेवाओं का फल जरूर देगी। यह जानते हुए कि कोटा वासियों का प्यार हमेशा कांग्रेस को मिला है।

close