VIDEOः देश अमृतकाल महोत्सव में किया प्रवेश…2047 में हम मनाएंगे आजादी की 100 वर्षगांठ…आत्मनिर्भर, सशक्त बनेगा भारत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरूण साव ने नेहरू चौक स्थित अपने सरकारी आवास पर सपत्निक ध्वजारोहण किया। इस अवसर जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, युवा नेेता सुशांत शुक्ला समेत भाजपा के अन्य नेता विशेष रूप से मौजूद थे। ध्वजारोहण के पहले सांसद अरूण साव ने पत्नी के साथ भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अगरबत्ती चलाकर अपनी आस्था और भावनाओं को जाहिर किया। झण्डारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। साथ ही बन्देमातरम का उद्घोष किया।

 ध्वजारोहण के बाद सांसद अरूण साव ने देश प्रदेश और जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि देश इसी के साथ अमृतकाल महोत्सव में प्रवेश किया है। साल 2047 तक देश की आजादी के 100 पूरे हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आत्मनिर्भर, मजबूत भारत की संकल्पना के साथ लगातार काम कर रहे हैं। भारत ना केवल मजबूत बल्कि दुनिया की बड़ी शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।

close