आन-बान-शान से लहराया तिरंगा…मुख्य अतिथि ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन…शरीदों का सम्मान…आत्मानन्द स्कूल के बच्चों ने जीता दिल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर संसदीय सचिव  रश्मि आशीष सिंह ने तिरंगा फहहराया । गरिमामय वातावरण में संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश वाचक किया। तिरंगा को सलामी भी दिया। परेड का निरीक्षण कर शहीदों के प्रति कृतज्ञता भी जाहिर किया। मुख्य अतिथि ने  श्वेत कपोत आसमान में उड़ाकर जनता के बीच शांति और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही आसमान में तिरंगा गुब्बारा छोड़कर देश की आन बान शान का प्रदर्शन भी किया। रश्मि आशीष सिंह ने शहीद परिवार के सदस्यों का सम्मान कर शहीदों को नमन् किया। उन्होने कहा प्रदेश ही नहीं पूरा देश शहीदों के बलिदान को कभी भुला नहीं सकता है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल हमेशा छत्तीगढ़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर ना केवल चल रहे हैं। रात दिन मेहनत कर प्रदेश की खुशहाली की इबारत भी लिख रहे हैं।

भव्य परेड देख रोमांचित हुआ जिला

 देश प्रदेश के साथ ही बिलासपुर में भी आजादी का 77वां पर्व गरिमामय वातावरण में उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस मैदान में किया गया। संसदीय सचिव, तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद  राष्ट्रगान और परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गयी। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने भी खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए…।

हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे को आकाश में छोड़कर भारत के आन बान शान का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरे परिधान में 11 प्लाटूनों ने भव्य और आकर्षक परेड का प्रदर्शन भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शहीदों का शाल श्रीफल से सम्मान

मुख्य अतिथि रश्मि आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदूराम भांगे को घर पहुंचकर  शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किय। इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को भी शॉल और श्रीफल देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित  किया।

 इन्हें हासिल हुआ उत्कृष्ठ गौटान का सम्मान

मुख्य अतिथि  ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य के लिए योग्य लोगों को सम्मानित किया। जिले का उत्कृष्ट गोठान पुरस्कार कोटा विकासखण्ड के शिवतराई गोठान, मस्तूरी ब्लॉक के जुहली, तखतपुर ब्लॉक के बेलपान और बिल्हा ब्लॉक के पौंसरी को दिया। उत्कृष्ट गोठानों को संचालित करने वाले स्व सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र और  25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि ने शासकीय कार्याें और दायित्वों के उत्कृष्ट  निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 38 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आत्मानन्द स्कूल का परचम

समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीता। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला ने पहला स्थान हासिल किया।  दूसरा स्थान मोहंती उच्चतर माध्यमिक शाला और तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला चिंगराजपारा ने हासिल किया।

गणमान्यों की विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, संभाग आयुक्त केडी कुंजाम, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर संजीव कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह, एडीएम आर ए कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, जिला के दोनो कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय, अरविन्द शुकाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

close