पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की घटती-बढ़ती कीमतों का असर हर रोज हमारी जेब पर पड़ता है. इसलिए हामरी नजरें हर रोज इसकी बदलती कीमतों पर टिकी होती हैं. घरेलू तेल कंपनियों ने बुधवार, 13 अक्टूबर, 2021 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज देश भर मे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला है. प्रमुख ऑटो ईंधन की कीमतें बीते दिन चेन्नई और कोलकाता में चार से पांच पैसे तक बढ़ी थीं.राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 104.44 रुपये प्रति लीटर हैं. वहीं, डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये व डीजल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.09 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.28 रुपये लीटर है. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.79 रुपये लीटर है तो डीजल 97.59 रुपये लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
नई दिल्ली | 104.44 | 93.17 |
मुंबई | 110.41 | 101.03 |
कोलकाता | 105.09 | 96.28 |
चेन्नई | 101.79 | 97.59 |
नोएडा | 101.70 | 93.80 |
बेंगलुरु | 108.08 | 98.89 |
हैदराबाद | 108.84 | 101.66 |
पटना | 107.64 | 99.72 |
जयपुर | 111.54 | 102.69 |
लखनऊ | 101.47 | 93.61 |
गुरुग्राम | 102.11 | 93.91 |
चंडीगढ़ | 100.53 | 92.90 |
ऐसे तय होता है देश में ऑटो फ्यूल का रेट
देश में ऑटो ईंधन की कीमतें वैट और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार ऑटो ईंधन पर उत्पाद शुल्क वसूलती है. तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में बदलाव करती हैं.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. हालांकि कई बार अगले दिन भी रेट सेम ही रहता है. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.
अपने शहर में फ्यूल रेट देखने का क्या है तरीका?
आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC द्वारा दी जा रही सुविधा के तहत आपको पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS पर मिल जाती है. आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC की वेबसाइट पर मिल जाएगा. आप चाहें तो IOC का मोबाइल ऐप भी इंस्टॉल कर सकते हैं.