PM Modi ने बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

Shri Mi

PM Modi मंगलवार को बिहार भाजपा के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उनमें जोश भरा और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ करने का टिप्स देते हुए कहा कि जो पार्टी बूथ जीतने पर जोर लगाती है, वही पार्टी चुनाव जीतती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

PM Modi ने कार्यकर्ताओं को बिहार में जंगलराज के दौर की बातें बताने की सलाह दी।

PM Modi ने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र में भ्रष्टाचार, परिवारवाद से होने वाले नुकसान को मतदाताओं को बताने की भी बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सम्मलेन बुलाने, जिसमें बुजुर्ग लोगों को बुलाकर 90 के दशक के अनुभवों को सभी युवाओं को बताने की बात कही।

उन्होंने आने वाले नवरात्र में शक्ति क़ी आराधना करने का संदेश देते हुए पूरे नवरात्र नारी शक्ति से संपर्क स्थापित करने और उनसे संवाद स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दो दशक पूर्व बिहार में महिलाएं घरों से निकलने में डरती थी, लेकिन एनडीए के कार्यकाल में स्थितियां बदली हैं।

प्रधानमंत्री ने साफ लहजे में कहा कि अगर बिहार में हम मजबूत होंगे तो केंद्र को काम करने की और शक्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आपका वोट सीधे मोदी को जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति बूथ पर लगाने की सलाह दी। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि मिथिलांचल के लोग तो भव्य राममंदिर बनने से बहुत खुश होंगे। मिथिलांचल को सीता मैया की धरती बताते हुए कहा कि यहां के लोग तो भगवान राम को पाहुन मानते हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने विकास योजनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री के सीधे संवाद को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसनिया सहित कई लोगों ने सुना, जबकि मीडिया सेंटर में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close