पुलिस ने बोला हॉटल,लाज, बंजारों की बस्ती में धावा..संदेही समेत वारंटी गिरफ्तार…यातायात पुलिस ने वसूला 67 हजार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—पुलिस ने शहरी थाना और ग्रामीण क्षेत्र स्थित सभी प्रमुख जगहों में चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान शहर पुलिस ने रेलवे और बस स्टेशन पर भी रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। यातायात पुलिस ने भी कार्रवाई कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले के जुर्म में 9 लोगों को पकडा है। सरप्राइस चेकिंग में यातायात पुलिस ने 206 वाहनों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा

 यातायात पुलिस ने जिले के सभी शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है।  ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 बजे से 9 बजे और  शहरी क्षेत्रों में रात्रि 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच चलाए गए अभिायन में 206 वाहनों को चेक किया।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म और संदिग्धों की जाँच कर ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया। यातायात नियमों  का उल्लंघन करने वाले कुल 206 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 67,200 रुपए का पेनाल्टी वसूल किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।

हॉटल,लाज और अन्य ठिकानों पर धावा

पुलिस ने रेलवे स्टेशन, होटल,लॉज में विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। निगरानी बदमाशों और संदेहियों को पकड़ा भी है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी दर्ज किया है। बाहर राज्यों से आए बंजारा, डेरा-फेरी वालों के अलावा अन्य संदेही व्यक्तियों को पकड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान  कुल 200 व्यक्तियों को पकड़ा गया। 180 से अधिक लोगों की मुसाफिरी दर्ज की गयी। संदेही  को थाना लाकर फौजदारी का मामला दर्ज किया।

 शहरी थाना क्षेत्रों में  300 से अधिक व्यक्तियों को चेक कर  मुसाफिरी दर्ज की गयी। 4 संदेहियों के खिलाफ 109 का मामला दर्ज किया गया। सरकंडा पुलिस ने 1 स्थायी वारंटी और 7 गिरफ्तारी वारंट को तामील किया गया।

close