Principal Promotion-प्राचार्य पदोन्नति की मांग,स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन,नए शिक्षा सत्र से पहले प्रमोशन की मांग

Shri Mi
4 Min Read

Principal Promotion- छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश में वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द जारी करवाने शासन से पुरजोर मांग की गई है। राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत “टी“ संवर्ग में वर्ष 2013 से तथा “ई“ संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गई है। राज्य में तीन हजार से अधिक स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। वर्षों से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं होने से “टी“ और “ई“ संवर्ग के सैकड़ों नियमित व्याख्याता और नियमित प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो गए हैं। प्राचार्य पद पर पदोन्नति का रास्ता देखते-देखते अनेकों व्याख्याता और प्रधान पाठकों की मृत्यु हो गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश में कई वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति की विभागीय प्रकिया को शीघ्र प्रारंभ कर हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर शीघ्र पदोन्नति किए जाने के लिए सतीश प्रकाश सिंह की ओर से “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा“ गठित की गई है। प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा की ओर से पूरे राज्य में “टी“ तथा “ई“ संवर्ग के नियमित व्याख्याता और प्रधान पाठकों की आत्मसम्मान रूपी प्राचार्य पदोन्नति की नैतिक लड़ाई व्यापक रूप से लड़ी जा रही हैं।

प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द जारी करवाने की एक सूत्रीय मांग को लेकर 27 मार्च को “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा“ के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह, बलदाउ प्रसाद कोसले, केआर दयाल, पंडित भारद्वाज, मिथिलेश सिंह सेंगर, अशोक चौहान, अनिल तिग्गा, अखिलेश त्रिपाठी, आरसी जांगड़ें सहित अन्य व्याख्याता-प्रधान पाठकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने महानदी भवन, मंत्रालय नया रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. एस. भारती दासन और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

मंत्रालय में प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव एवम संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर मांग की है कि प्राचार्य पदोन्नति के लिए तत्काल अप्रैल-मई दो महीने का एक निश्चित समयबद्ध कार्यक्रम (समय सारणी) जारी करवा कर प्राचार्य पदोन्नति की समस्त विभागीय प्रकिया को निधारित समय पर पूर्ण किया जाए।

साथ ही नए शिक्षा सत्र 16 जून 2023 के पूर्व प्राचार्य पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया जाए। इस पर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और सचिव डॉ. एस.भारती दासन ने शीघ्र उचित पहल करने का आश्वासन दिए हैं। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा“ की ओर से प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने त्वरित रूप से हर सम्भव स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा की ओर से प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों, यूनियनों, फेडरेशन और विभिन्न व्याख्याता संघों-प्रधान पाठकों के कल्याण के लिए गठित किए गए विभिन्न संगठनों-समूहों से समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close