जातीय जनगणना को लेकर छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने कही यह बात 

Shri Mi
1 Min Read

कांकेर/कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने पर बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना करवाने की घोषणा करते हुए भाजपा पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने और लोगो का ध्यान दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सुश्री गांधी ने आज यहां नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार की जातीय जनगणना में आए आकंड़ों के अनुसार ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की आबादी 84 प्रतिशत है,तो क्या बड़े बड़े पदों पर भी इन वर्गों की इतनी ही भागीदारी है।

उनकी भागीदारी इतनी क्यों नही हो सकती है।उन्होने इसके साथ ही राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने पर 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाने की भी घोषणा की।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close