कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम:तखतपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजन का सम्मान

Shri Mi
3 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तखतपुर की ओर से कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान भी किया गया। महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जगजीत सिंह मककड,अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास विशिष्ठ अतिथि ज़िला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय मुन्ना श्रीवास सुरेश ठाकुर बिहारी देवागन, बिरझेराम सिनगरौल रहें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जगजीत सिंह ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना राष्ट्रीय हितों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संर्घष करने को लेकर की गई और इस प्रयास में सफलता मिली। परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस के संघर्ष के कारण अंग्रेजी हुकूमत यहां से भाग खड़ी हुई। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि स्थापना काल से ही कांग्रेस राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बना हुआ है।

भारतीय राजनीति के लिए एक ऐसा प्लेट फार्म जो हमेशा से देश हित को अपनी विचारधारा में शामिल किया हुआ है।ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने कहा कि देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली कोई संगटन है तो वह केवल कांग्रेस है, इतिहास गवाह है कि पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ साथ तकनीकी रूप से भी समृद्ध किया।

ज़िला उपाध्यक्ष मुन्ना श्रीवास ने कहा कि कांग्रेस की सोच हर ब्यक्ति को विकास की धारा से जोड़कर उसे आर्थिक रूप से समृद्ध करना है और यह सब हो रहा है।आज जिस भी जगह हमारी सरकार है वहाँ विकास है ।कार्यक्रम का संचालन घनश्याम शिवहरे एवं आभार प्रदर्शन अभिषेक पांडेय ने कहा।

स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी भगवती प्रसाद बाजपेयी, बेनी सिंह ठाकुर, सैम्फुल पटेल, अमर सिंह ठाकुर एवं श्रीमती विमला जागडे का श्रीफल तिरंगा गमछा एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया।इस अवसर पर पार्षद टेकचंद कारडा, कैलाश देवागन, एलडरमेन चन्द्रप्रकाश देवागन, सुखदेव कुर्रे, घनश्याम जागडे, बिसाहूराम कश्यप, अनिल गुप्ता, अमृत सिगरौल, सुनील जागडे, राजू ठाकुर, राजवीर हूरा, अवधेश शुक्ला, दुर्गेश आडिल, अजय ध्रुव, गिरीश कश्यप, शैलेन्द्र आहूजा, राजू साहू, परमेश्वर सिगरौल, सहित अन्य उपस्थित रहें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close